इमरान खान 14 अगस्त से पहले पाकिस्तान पीएम पद की शपथ लेंगे

इमरान खान 14 अगस्त से पहले पाकिस्तान पीएम पद की शपथ लेंगेइस्लामाबाद, प्रेट्र। नेशनल असेंबली के चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) ने कहा है कि उसके नेता इमरान खान 14 अगस्त से पहले प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। उस दिन पाकिस्तान अपना स्वाधीनता दिवस मनाता है
छोटी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों का समर्थन जुटाने की कवायद पीटीआइ के नेता नईनुल हक ने कहा कि हमने अपना होमवर्क कर लिया है। 14 अगस्त से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसके लिए पार्टी छोटी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद पीटीआइ स्पष्ट बहुमत से पीछे रह गई। इस बीच, पाकिस्तान में राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। सियासी बिसात पर सभी पार्टियां अपने हिसाब से गोटी चल रही हैं। इसके लिए एक तरफ खुले में बैठकें चल रही हैं, तो दूसरी तरफ गोपनीय वार्ताओं का दौर भी जारी है। सरकार को एकजुट होकर चुनौती पेश करेंगी पीपीपी और पीएमएल-एन

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए