आखिर क्यों पीएम मोदी रवांडा को दीं 200 गायें, जानें क्या है इसका महत्व

आखिर क्यों पीएम मोदी रवांडा को दीं 200 गायें, जानें क्या है इसका महत्वनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के तहत रवांडा पहुंच गये हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला रवांडा दौरा है. पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा में रवांडा को 200 गायें दी हैं. भारत सरकार के इस फैसले की चर्चा हो रही है. दरअसल इस फैसले के पीछे रवांडा सरकार की ओर से चलाई जा रही है एक योजना है जिसका नाम 'गिरिंका' है. इस योजना के तहत सरकार वहां पर कुपोषण दूर करने के लिये 3.50 लाख गांवों को गाय देगी और फिर उसके पैदा हुई एक बछिया को वह अपने पड़ोसी को देगा. इस योजना का मकसद इन गायों के दूध से परिवार अपने बच्चों का कुपोषण दूर करेंगे साथ ही दुग्ध उद्योग को भी बढ़ावा दिया जायेगा. 

रवांडा में गाय को माना जाता है समृद्धि का प्रतीक
भारत की तरह ही रवांडा में भी गाय को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. रवांडा के प्राचीन इतिहास में गाय को मुद्रा की तरह प्रयोग में लाया जाता था. आपको बता दें कि भारत की तरह रवांडा भी कृषि प्रधान देश है. यहां की 80 फीसदी खेती से जुड़ी है. रवांडा की आबादी 1.12 करोड़ है यहां की संसद में 2 तिहाई महिला सांसद हैं.  
 
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Rwanda: PM Narendra Modi gifts cows to 200 households in Rweru model village in Bugesera, under Rwandan Government's Girinka Programme. Girinka describes a centuries-old cultural practice in Rwanda whereby a cow was given by one person to another, as a sign of respect & gratitude



मोदी के पहुंचने से पहले चीन के राष्ट्रपति भी थे रवांडा में
पीएम मोदी के रवांडा पहुंचने से पहले चीन के राष्ट्रपति भी रवांडा में ही थे. यह किसी चीनी राष्ट्रपति का पहला रवांडा दौरा था. दरअसल भारत और चीन दोनों ही इस समय अफ्रीका में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. चीन की तीन हजार कंपनियां इस समय इस निर्माण क्षेत्र में लगी हुई हैं और करीब 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है. 

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं