शिनजियांग में एक साल में 2.28 लाख मुस्लिम गिरफ्तार
बीजिंग, चीन ने शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों की धरपकड़ तेज कर दी है। उइगर मुस्लिम बहुल प्रांत में प्रशासन ने पिछले साल 2,28,000 लोगों को आपराधिक आरोपों के तहत गिरफ्तार किया। चाइना ह्यूमन राइट डिफेंडर की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा जांच के नाम पर हुई गिरफ्तारी में 730 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मानवाधिकार संगठन ने बुधवार को बताया कि पूरे चीन में पिछले साल जितने लोगों को गिरफ्तार किया गया, यह उनका 21 फीसद है। हालांकि, यहां की जनसंख्या चीन की कुल आबादी का महज डेढ़ फीसद है। ह्यूमन राइट डिफेंडर का कहना है कि हालांकि, सरकार जातीय समूहों के हिसाब से आंकड़े उपलब्ध नहीं कराती है। लेकिन, इतना तो साफ है कि उइगर मुसलमानों को आपराधिक मामलों में ज्यादा सजा मिलती है।
शिनजियांग में धार्मिक आयोजनों के खिलाफ कठोर कानून बनाने के बाद से गिरफ्तारियों में यह नाटकीय बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग में आपराधिक मामले दर्ज करने का अनुपात भी पिछले साल बढ़ा है। 2016 की तुलना में इसमें 422 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कठोर है चीन की न्याय व्यवस्था
चीन की न्याय व्यवस्था में सजा दर 99.9 फीसद से भी ज्यादा है। दूसरे शब्दों में कहें, तो आपराधिक मामलों में किसी के खिलाफ केस दर्ज होने का मतलब है कि उसे सजा मिलेगी ही। चीन का कहना है कि शिनजियांग में उसकी नीति पृथकतावाद, धार्मिक अतिवाद और आतंकवाद को खत्म करने पर टिकी हुई है।

कम्युनिस्ट पार्टी ने किया समर्थन
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने इन गिरफ्तारियों का समर्थन किया है। उसका कहना है कि मुस्लिम कट्टरपंथियों और पृथकतावादियों के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है। दूसरी तरफ, इस क्षेत्र के मुस्लिम बीजिंग पर धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों

via jagran
Comments
Post a Comment