फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, तीन की मौत, 7 घायल

फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, तीन की मौत, 7 घायलन्यू आर्लियंस, अमेरिका (एपी)। अमेरिका में न्यू आर्लियंस के क्लेबोर्न एवेन्यू में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के संबंध में सही जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। यह जानकारी सिटी पुलिस के प्रवक्ता एरोन लूनी ने दी।
पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। ये घटना रविवार की है। न्यू आर्लियंस के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने बताया कि इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। तीन और लोगों की जानें गई हैं। यह बंद होना चाहिए। यह कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
 पुलिस ने बताया पुलिस के अनुसार दो अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति कारोबारी प्रतिष्ठान के बाहर खड़े लोगों के पास पहुंचे और उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसमें 10 लोग घायल हो गए। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस अधीक्षक माइकल हेरिसन ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि एक संदिग्ध के पास राइफल थी, जबकि अन्य के पास पिस्तौल थी। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि वे हर एक व्यक्ति पर नजर रखे हुए थे, फिर गोलियां चलाकर वहां से भाग निकले।

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए