शिखर वार्ता के बाद व्लादीमिर पुतिन के प्रस्ताव को डोनल्ड ट्रंप ने किया ख़ारिज

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है जिसमें उन्होंने रूस द्वारा कई अमरीकी नागरिकों की जांच करने की बात कही थी.
डोनल्ड ट्रंप, व्लादीमिर पुतिन
इससे पहले रूस ने अमरीकी न्याय मंत्रालय के अधिकारियों को रूस के 12 वॉन्टेड व्यक्तियों से पूछताछ करने की मंजूरी दी थी. पुतिन ने यह प्रस्ताव इसी के बदले में रखा था.
व्हाइट हाउस ने इससे पहले कहा था कि वो पुतिन के इस प्रस्ताव पर विचार करेगा. हालांकि बाद में ट्रंप ने इसे ख़ारिज कर दिया.
यह प्रस्ताव सोमवार को ट्रंप और पुतिन की हेलसिंकी में हुई शिखरवार्ता के एक अहम मुद्दों में से एक था. लेकिन रूस के इस प्रस्ताव से अमरीकी नेताओं में काफ़ी गुस्सा था और इस पर ट्रंप की कड़ी आलोचना हो रही थी.
रूसी अधिकारी जिन लोगों से पूछताछ करना चाहते हैं, उनमें से एक का नाम बिल ब्राउडर है.

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं