पाकिस्‍तान चुनाव: इमरान खान की जीत के बाद नवाज शरीफ ने दिया ये 'बड़ा बयान'

पाकिस्‍तान चुनाव: इमरान खान की जीत के बाद नवाज शरीफ ने दिया ये 'बड़ा बयान'जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आम चुनाव के परिणाम को ‘चोरी का जनादेश’ करार देते हुए चेताया कि ‘दागदार और संदिग्ध’ परिणाम का देश की राजनीति को दूषित कर देगा. पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा आज अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब तक हुई गिनती के मुताबिक, पीटीआई 251 सीटों में से 110 सीटें जीत चुकी है. बता दें कि नेशनल एसेंबली में कुल 272 सीटें हैं. इमरान खान के प्रतिद्वंदी और पनामा मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएन-एल ने 63 सीटें जीती हैं. वहीं, बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के खाते में 39 सीटें गई हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी भी 20 सीटों पर गिनती जारी है.

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अडियाला जेल में मिलने आने वालों से बातचीत के दौरान पीएमएल-एन के पूर्व प्रमुख ने फैसलाबाद, लाहौर और रावलपिंडी के चुनाव परिणामों पर संदेह जताया. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पीएमएल-एन के उम्मीदवारों की स्थिति बहुत अच्छी थी, लेकिन उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया है. लंदन में चार लक्जरी फ्लैट के मालिकाना हक के मामले में जेल में बंद शरीफ, उनकी बेटी मरियम शरीफ और दामाद कैप्टन मोहम्मद सफदर के लिए गुरूवार मुलाकात का दिन होता है.


जेल में शरीफ से मुलाकात के बाद कई नेताओं ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पूर्ववर्ती सरकार के खराब कामकाज के बावजूद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को ‘जीत दिलाई’ गई है. वहां पहले भी पीटीआई की सरकार थी. शरीफ का कहना है कि 2013 के आम चुनावों के मुकाबले इस बार पूर्व क्रिकेटर खान की हालत खस्ता थी. अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, शरीफ का कहना है कि चोरी से प्राप्त किया गया यह दागदार और संदिग्ध जनादेश पाकिस्तान की राजनीति को दूषित कर देगा.



0टिप्पणियां
पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज शरीफ, खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर इकबाल जफर झागरा, मरियम के पुत्र जुनैद सफदर, महनूर सफदर, मरियम की पुत्री मेहरू निशा, पूर्व मंत्री मरियम औरंगजेब और पीएमएल-एन के मीडिया संयोजक मोहम्मद मेहदी ने जेल में शरीफ और मरियम से भेंट की. शरीफ के डॉक्टर ने भी जेल से उनसे मुलाकात की.

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं