पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर इस्लामाबाद: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत बिगड़ने के बाद रविवार को अस्थायी (केयरटेकर) सरकार के आदेश पर उन्हें देश के शीर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शरीफ ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रविवार की शाम को भर्ती कराया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है. तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) रावलपिंडी की अडियाला जेल में क्रमश: 10 और सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं.

लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत से जुड़े मामले में एक जवाबदेही अदालत ने छह जुलाई को उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था.शरीफ को अस्पताल भेजने का फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अडियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है. डॉक्टरों की एक टीम ने सिफारिश की थी कि शरीफ को उचित चिकित्सा एवं देखभाल की जरुरत है क्योंकि उनके दोनों बाहों में तेज दर्द था जो संभवत: पर्याप्त रक्तसंचार की कमी की वजह से था.

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं