ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी : बोल्टन

ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी : बोल्टनवाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने तेहरान को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया था. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने एक बयान जारी कर कहा, “ मैं पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति से बातचीत कर रहा हूं और ट्रंप ने मुझसे कहा है कि अगर ईरान कोई भी नकारात्मक काम करता है तो उसे उन कुछ देशों की तरह कीमत चुकाना पड़ सकता है जो पूर्व में परिणाम भुगत चुके हैं.”    

बोल्टन ईरान को कड़ी चेतावनी देने संबंधी ट्रंप के ट्वीट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “ अमेरिका को फिर कभी नहीं धमकाएं , अन्यथा आपको ऐसे अंजाम भुगतने पड़ेंगे जिसके उदाहरण इतिहास में विरले ही मिलते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं