बाड़मेर महिला मौत : पाकिस्तान से पार्थिव शरीर नहीं पहुंच पाया भारत

बाड़मेर महिला मौत : पाकिस्तान से पार्थिव शरीर नहीं पहुंच पाया भारत पाकिस्तान में मृत 65 वर्षीय महिला के शव को आज भारत नहीं लाया जा सका. एक अधिकारी ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को यहां भेजे जाने के लिए पाकिस्तान के खोखरापार रेलवे स्टेशन पर थार एक्सप्रेस को कुछ देर रोका भी गया लेकिन उनका शव नहीं पहुंचाया जा सका. गौरतलब है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले की निवासी रेशमा 30 जून को अपने बेटे स्याब खान के साथ पाकिस्तान गयी थी. उनका 25 जुलाई को निधन हो गया था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुजुर्ग महिला के परिवार को मदद का आश्वासन दिया है.


अधिकारी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन थार एक्सप्रेस को खोखरापर स्टेशन पर एक घंटे तक रोका भी गया लेकिन शव को रेलवे स्टेशन नहीं ले जाया जा सका इसलिए ट्रेन बिना पार्थिव शरीर के लिए ही भारत रवाना हो गई

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.