पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के चुनाव लडऩे से अमेरिका चिंतित

पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के चुनाव लडऩे से अमेरिका चिंतितन्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका ने पाकिस्तान के आम चुनाव में आतंकी संगठनों के भाग लेने पर चिंता जताई है। हालांकि, इन संगठनों के उम्मीदवारों को खारिज करने के लिए मतदाताओं की प्रशंसा भी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोएर्ट ने कहा कि चुनाव में आतंकी संगठनों के भाग लेने पर हमें गहरी आपत्ति रही है। हालांकि, हम पाकिस्तानी मतदाताओं की इस बात के लिए सराहना करते हैं कि उन्होंने आतंकी संगठनों के उम्मीदवारों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
नोएर्ट ने कहा कि मतदान से पहले चुनाव प्रक्रिया में भी खामी थी। हमने पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग को इस बारे में अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया था। इनमें कई जगहों पर उम्मीदवारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षकों के इस आकलन से सहमत हैं कि निष्पक्ष चुनाव के लिए कानून में सकारात्मक बदलाव तो किए गए, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी के चलते इसका खास असर नहीं रहा। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार का समान अवसर भी नहीं दिया गया। हालांकि, उन्होंने मतदान में खुलकर भाग लेने के लिए मतदाताओं खासकर महिलाओं की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं