मुंबई आतंकवादी हमला मामले में दोषी डेविड हेडली पर अमेरिकी जेल में हमला, हालत गंभीरvv

मुंबई आतंकवादी हमला मामले में दोषी डेविड हेडली पर अमेरिकी जेल में हमला, हालत गंभीरनई दिल्ली: साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में दोषी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली पर कैदियों द्वारा हमले की मीडिया रिपोर्ट के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने आज टिप्पणी से इनकार कर दिया. अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि हेडली पर कैदियों ने हमला किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.


शिकागो में मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर ने ईमेल से दिये एक संक्षिप्त जवाब में घटना के बारे में बताते हुए कहा , ‘‘हमारे पास उस व्यक्ति (हेडली) के बारे में सूचना नहीं है.’’कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ जुलाई को दो अन्य कैदियों ने हेडली पर हमला किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि घायल हेडली को नॉर्थ इवांस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Comments

Popular posts from this blog

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.