हादसा: इटली में भारी बारिश से पुल ढहा, 30 लोगों की मौत

The Morandi motorway bridge is seen from a distance after a section collapsed earlier in Genoa on Auइटली के जिनोवा शहर में भारी बारिश और तूफान के चलते मंगलवार को एक पुल ढह जाने से 30 लोगों की मौत हो गई। मोरंडी पुल का 200 मीटर हिस्सा गिरने से कार और ट्रक मलबे में दब गए और आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के समय पुल पर 35 कार और तीन बड़े ट्रक मौजूद थे। बचाव कर्मियों ने मलबे में दबी कार से दो लोगों का जीवित निकाला है। अधिकारियों बताया कि ढांचागत कमजोरी की वजह से यह पुल गिरा। यह हादसा उस हाईवे पर हुआ जो इटली को फ्रांस और अन्य छुट्टियां मनाने वाले रिसॉर्ट से जोड़ता है। यह घटना बुधवार को होने वाली बड़ी इतालवी छुट्टी फेर्रागोस्तो के एक दिन पहले हुई है। पुल पर यातायात सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहा होगा, क्योंकि कई इतालवी इस दौरान समुद्र तटों या पर्वतीय इलाकों में जाते हैं। मोरंडी पुल का 1967 में उद्घाटन किया गया था। यह 90 मीटर ऊंचा और एक किलोमीटर लंबा है।

Comments

Popular posts from this blog

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.