गजब! फ्रांस में पार्क की सफाई के लिए 6 कौवे तैनात

crow at french parkफ्रांस में एक थीम पार्क ने अपने मैदान की साफ-सफाई के लिए छह ‘बुद्धिमान' कौवों को तैनात करने जा रहा है। ये कौवे कूड़ा-कचरा उठाकर पार्क की जमीन को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करेंगे। 
पश्चिमी फ्रांस स्थित पुए डु फू थीम पार्क के कौओं को पार्क की जमीन से सिगरेट की ठूंठों और कचरे के छोटे-छोटे टुकड़ों को इकट्ठा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वे पार्क की जमीन से कचरा उठाकर एक छोटे कूड़ेदान में जमा करते हैं, जो बदले में इन्हें खाना देता है। दरअसल वे जब कूड़ेदान में कूड़ा डालते हैं तब उससे इनके लिए खाद्य सामग्री निकलती है। ऐसा एक सफाईकर्मी कौआ पहले ही पार्क में तैनात किया जा चुका है। बाकी अन्य कौओं को सोमवार को तैनात किया जाएगा। पार्क के प्रमुख निकोलस डे विलियर्स ने कहा, यह पार्क को साफ रखने भर का मामला नहीं है। हमारा लक्ष्य केवल साफ-सफाई नहीं है, क्योंकि पार्क में आने वाले ज्यादातर *लोग साफ-सफाई के प्रति जागरूक *होते हैं। .
पहले भी दे चुके हैं बुद्धिमानी का सबूत
ह पहली बार नहीं है जब कौओं ने अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन किया है। इससे पहले, इस साल की शुरुआत में वैज्ञानिकों ने एक वेंडिंग मशीन के जरिये कौओं की समस्या सुलझाने की क्षमता साबित की थी। इस मशीन में एक खास आकार का कागज डालने पर खाना निकलता था। वैज्ञानिकों ने पाया कि कौओं ने काफी जल्दी कागज का सही आकार याद कर लिया और उसे मशीन में डालकर खाना हासिल करने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए