इमरान खान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमिर, कपिल देव और सुनील गावस्कर को न्योता

इमरान खान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमिर, कपिल देव और सुनील गावस्कर को न्योताइस्लामाबाद: इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार आमिर खान, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को बुलावा आया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को सबसे ज्यादा 116 सीटें मिली थीं, हालांकि वह बहुमत से 21 सीट दूर रह गए थे. पाकिस्तान में कुल 270 सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें से इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 116 सीटें जीती हैं. इमरान खान ने खुद पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की थी. सरकार बनाने के लिए पीटीआई ने छोटी-छोटी पार्टियों से संपर्क किया था.

मीडिया रिपोर्ट में पहले ऐसी खबरें थीं कि इमरान खान सार्क (SAARC) देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता मिलने की बात थी, हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है. 
via ndtv
0टिप्पणियां

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं