ईरान के राष्ट्रपति रुहानी बोले- इस्लामिक देश के खिलाफ ‘मनौवैज्ञानिक युद्ध’ छेड़ रहा है अमेरिका
नई दिल्ली: ईरान के खिलाफ नये सिरे से प्रतिबंध लगाये जाने के मद्देनजर राष्ट्रपति हसन रुहानी ने आज अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह इस्लामिक देश के खिलाफ ‘‘मनौवैज्ञानिक युद्ध’’ छेड़ रहा है. रुहानी ने कहा, ‘‘समझ नहीं आता है कि एक ओर तो अमेरिका हमारे साथ नये सिरे से परमाणु समझौता करने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी वक्त प्रतिबंध भी लगा रहा है.’’ सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में रुहानी ने कहा, ‘‘जब आप दुश्मन हैं और आप दूसरे व्यक्ति पर चाकू से वार कर रहे हैं, फिर आप कहते हैं कि बातचीत करना चाहते हैं. ऐसा करना है तो पहले चाकू हटानी पड़ेगी.’’ अमेरिका के राष्टूपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सिरे से प्रतिबंध लगा दिए हैं. ईरान से ये प्रतिबंध 2015 के परमाणु करार के बाद हटाए गए थे. हालांकि, ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा है कि वह ईरान के साथ नए परमाणु समझौते पर विचार को तैयार हैं. इस साल मई में ट्रंप ने ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की थी. ईरान पर प्रतिबंध फिर से लागू होने के बाद भारत जैसे देशों पर खासा प्रभाव पड़ेगा.
Comments
Post a Comment