इमरान खान आज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ,भारत के साथ संबंध सुधारने पर होगा जोर

इमरान खान आज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ,भारत के साथ संबंध सुधारने पर होगा जोरइस्लामाबाद: पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान शनिवार को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वह देश के 22वें प्रधानमंत्री होंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में हुए एकतरफा चुनाव में इमरान खान को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया. इमरान खान ने इस मुकाबले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शाहबाज शरीफ को मात दी. हालांकि, बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), जिसके पास 54 सीटें हैं, के मतदान में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बाद 15वीं नेशनल असेंबली में चुनाव महज एक औपचारिकता रह गई थी. शरीफ की उम्मीदवारी को लेकर पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच मतभेद उभरे थे. निचले सदन में हुई इस चुनाव प्रक्रिया में इमरान को 176 वोट मिले जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पीएमएल-एन के प्रमुख शाहबाज शरीफ को 96 वोट मिले.

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं