नये पीएम इमरान खान के भाषण के बाद पाकिस्तान में लालू प्रसाद यादव की चर्चा

नये पीएम इमरान खान के भाषण के बाद पाकिस्तान में लालू प्रसाद यादव की चर्चानई दिल्ली: पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान की ओर से दिये पहले भाषण से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम जोड़ दिया गया है. पाकिस्तान के पीपुल्स पार्टी के नेता सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि इमरान खान का भाषण सुनकर ऐसा लगता है कि भारत के लालू प्रसाद यादव उनके सलाहकार हैं. शाह ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि देश का प्रधानमंत्री बोल रहा है. यह भाषण देश के पीएम के स्तर का बिलकुल नहीं था.  दुनिया न्यूज में छपी खबर के मुताबिक शाह ने कहा, 'इमरान खान के भाषण से ऐसा लगता है कि भारत के लालू यादव उनके सलाहकार हैं.' आपको बता दें कि प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद इमरान खान नेशनल असेंबली में भाषण के दौरान उस समय नाराज हो गये थे जब विपक्ष के कुछ नेता शोरगुल करने लगे और संसद में धरने पर बैठ गये. इस दौरान इमरान खान ने भी तेज आवाज में भाषण दिया. इस पर सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि उनका रवैया गैर-जिम्मेदराना था. पीपीपी के नेता कहा कि अगर यही नया पाकिस्तान है तो ईश्वर हम पर दया करे. 

आपको बता दें कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ हाल ही में हुये चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. शुक्रवार को खान को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया.  इसके बाद दिये भाषण में इमरान खान ने कहा कि वह देश में बदलाव लाएंगे जिसका 70 सालों से इंतजार किया जा रहा था. वह ऐसे लोगों की जरूर पहचान करेंगे जिन्होंने इस लूटा है.

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए