पाकिस्तान में हिंदू बच्चे मुस्लिम टीचर को गुड मॉर्निंग की जगह कहते हैं ‘जय श्री राम’, मंदिर में होती है पढ़ाई

पाकिस्तान में हिंदू बच्चे मुस्लिम टीचर को गुड मॉर्निंग की जगह कहते हैं ‘जय श्री राम’, मंदिर में होती है पढ़ाईPakistan, Karachi: पाकिस्तान के कराची शहर में एक मंदिर में बने स्कूल में हिंदू बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली मुस्लिम अध्यापिका अनम आगा के छात्र ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से अपनी टीचर का स्वागत करते हैं. शहर के बस्ती गुरु क्षेत्र में अनम एक मंदिर के अंदर स्कूल चलातीं हैं. यह स्कूल अस्थाई हिंदू बस्ती में बीचों बीच बना है. इस बस्ती में 80 से 90 हिंदू परिवार रहते हैं. भूमि हथियाने वालों की निगाहें इस स्थान पर लगी रहती हैं.


अनम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में रहने वाले इन लोगों के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है. स्कूल आने पर अनम बच्चों की ओर मुस्कुराते हुए कहती हैं ‘सलाम’ बदले में बच्चे कहते हैं ‘जय श्री राम’. अनम ने कहा, ‘जब हम मंदिर के अंदर अपने स्कूल के बारे में लोगों को बताते हैं तो वे अचंभित हो जाते हैं. लेकिन हमारे पास स्कूल चलाने के लिए और कोई स्थान नहीं है.’’


अनम स्वीकार करती हैं कि इस बस्ती के आस पास रहने वाले मुसलमान परिवारों को उनका वहां आना और अनुसूचित जाति के हिंदू परिवारों से उनका मेलजोल पसंद नहीं है. वह कहती हैं, ‘‘लेकिन मैं यह करती हूं क्योंकि इन लोगों को अपने मूलभूत अधिकारों के बारे में भी पता नहीं हैं. ये बच्चे शिक्षा हासिल करना चाहते हैं. इनमें से कुछ बच्चे पास के स्कूलों में भी पढ़ने गये लेकिन वहां उन्हें सामजिक और धार्मिक समस्याएं पेश आईं.’’

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं