इमरान खान और अमेरिकी विदेश मंत्री की बातचीत के ब्यौरे पर विवाद, पाकिस्तान या अमेरिका आखिर कौन बोल रहा है झूठ

इमरान खान और अमेरिकी विदेश मंत्री की बातचीत के ब्यौरे पर विवाद, पाकिस्तान या अमेरिका आखिर कौन बोल रहा है झूठनई दिल्ली: पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान  और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बीच हुई फोन पर बातचीत का ब्यौरा जारी होने के बाद से पाकिस्तान में  विवाद शुरू हो गया है और पाकिस्तान सरकार की ओर से अमेरिका से इस पर सुधार करने के लिये कहा गया है. इससे पहले जानकारी आई थी कि माइक पोम्पियो ने इमरान खान से बात की और देश में संचालित हो रहे सभी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की. लेकिन अब पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि दोनों  नेताओं के बीच हुई बातचीत में आतंकवाद पर कोई चर्चा ही नहीं हुई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नाउर्ट की ओर से जारी बयान में आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई की बात का जिक्र किया गया है. 

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा जा रहा है कि माइक पोम्पियो ने इमरान खान को बधाई दी और कई मुद्दों पर चर्चा की लेकिन आतंकवाद का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा,  'प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हुई बातचीत का जो ब्यौरा अमेरिका की ओर से जारी किया गया है इसे पाकिस्तान गलत तथ्यों पर आधारित बयान मानता है. इसको तुरंत सुधारा जाना चाहिये' मोहम्मद फैसल ने ट्विटर पर लिखा, 'पूरी बातचीत में पाकिस्तान से संचालित आतंकवाद का कहीं कोई जिक्र नही है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में यह विवाद उस समय शुरू हुआ है जब कयास लगाये जा रहे हैं कि अमेरिकी विदेश मंत्री सितंबर के पहले हफ्ते में पाकिस्तान आएंगे और प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. 

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं