ईरानी राष्ट्रपति रूहानी से मुलाकात को तैयार हैं डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह किसी भी समय बिना किसी पूर्व शर्त के ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात करने को तैयार हैं. व्हाइट हाउस में इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं मुलाकात में विश्वास रखता हूं, मैं निश्चित तौर पर ईरानी नेता से मिलूंगा, अगर वह मिलना चाहें’’. रूहानी से मुलाकात करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता की वह अभी तैयार हैं या नहीं, अभी वह मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं. मैंने ईरान समझौता खत्म कर दिया, वह एक बकवास समझौता था. मेरा मानना है कि वह अंतत: मिलना चाहेंगे और मैं उनसे, उनके तय समय पर कभी भी मिलने को तैयार हूं’’.
Comments
Post a Comment