अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, आतंकियों पर करे कड़ी कार्रवाई

अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, आतंकियों पर करे कड़ी कार्रवाईवाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान में अब भी आंतकवादी गुटों को सुरक्षित पनाहगाह मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान से अतिवादी गुटों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. अमेरिका के विदेश विभाग की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की वरिष्ठ पदाधिकारी एलिस वेल्स ने इसी के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान की सराहना की जिसमें उन्होंने देश की सीमा के दोनों ओर शांति के महत्व के बारे बात की थी.  वेल्स ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में स्थायित्व को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है. आतंकवादी गुटों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिलना जारी रहने पर भी हमने अपनी चिंता व्यक्त की है. हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इन संगठनों पर दबाव बनाने के लिए और काम करे’’.

Comments

Popular posts from this blog

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.