बस, एक बटन दबाकर आप बुला सकेंगे उड़ान, उबर शुरू करने जा रही हवाई टैक्सी सेवा
नयी दिल्ली : अभी तक तो आप एक कॉल पर ही उबर की टैक्सी आपके दरवाजे तक पहुंच जाती है, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब आपके बुलावे पर एयर बस तक आपके पास आ जाये. जी हां, आप जो पढ़ रहे हैं, बिल्कुल वैसा ही कुछ आने वाले सालों में भारत में भी होने जा रहा है. इसमें आप महज एक बटन दबाकर उड़ान बुला सकेंगे. एप आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर अपनी अत्याधुनिक हवाई टैक्सी सेवा उबर एलीवेट भारत में भी शुरू करने पर विचार कर रही है.
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि अमेरिका के बाहर इस सेवा को शुरू करने के लिए भारत समेत जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस का चयन किया है. अमेरिका में इस सेवा के लिए दो शहरों डलास और लॉस एंजिलिस को चुना गया है. चुने गये पांचों देशों में से किसी एक शहर का चयन किया जायेगा. कंपनी को उम्मीद है कि हवाई टैक्सी की परीक्षण उड़ान 2020 में परिचालित हो जायेगी. उसे इन तीनों शहरों में 2023 तक व्यावसायिक परिचालन शुरू करने की उम्मीद है.
Comments
Post a Comment