अफगानिस्तान में विस्फोट में चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

अफगानिस्तान में विस्फोट में चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौतमजार-ए-शरीफ: उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बुधवार को सड़क किनारे किए गए एक विस्फोट की चपेट में आने से चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई.

बल्ख प्रांत के शोलगारा जिले में बुधवार को तड़के हुए विस्फोट में छह अन्य जख्मी भी हुए हैं.    प्रांतीय पुलिस के उप प्रमुख अब्दुल राज़क कादेरी ने एएफपी को बताया कि वे जिले के मध्य की ओर जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी विस्फोट की चपेट में आ गई. उन्होंने कहा कि मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं.    


जिला गवर्नर आमिर मोहम्मद वकार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने बम लगाया था. हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है लेकिन तालिबान, विदेशी एवं अफगान बलों और सरकारी अधिकारियों को ले जा रही गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी से निशाना बनाता है.    

Comments

Popular posts from this blog

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.