Hajj 2018: हज यात्रा शुरू, अराफात की पहाड़ी पर दुआओं के लिए उठे हाथ

Hajj 2018: हज यात्रा शुरू, अराफात की पहाड़ी पर दुआओं के लिए उठे हाथरियाद: Hajj pilgrimage in Saudi Arabia: सऊदी अरब में मक्का (Mecca) के पास मीना में रविवार को तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई. इसमें 19 लाख 66 हजार 461 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल अथारिटी फॉर स्टेटिक्स ने सऊदी प्रेस एजेंसी से कहा कि कुल हजयात्रियों की संख्या अराफात के दिन शाम को घोषित की जाएगी. अराफात, हज की सबसे महत्वपूर्ण रस्म है.


हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रस्म संबंधी जगहों के बीच लोगों के परिवहन के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों का सभी स्थलों पर आवंटन किया है. इन 155 केंद्रों की क्षमता 5 हजार बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों की है.

अराफात पहाड़ी पर इकट्ठा हुए जायरीन
सालाना हज के आखिरी चरण के लिए मुस्लिम जायरीन सऊदी अरब के माउंट अराफात की पहाड़ी में एकत्र हुए. सोमवार तड़के ही करीब 20 लाख जायरीन यहां दुआ मांगने के लिए एकत्र हुए. माना जाता है कि माउंट अराफात पर इस दिन दुआ मांगने से जीवन में नई शुरुआत होती है. यह स्थान मक्का से करीब 20 किलोमीटर दूर है.

हज के लिए मुफ्त स्लीपिंग पॉड्स
सऊदी अरब हज के लिए मुफ्त स्लीपिंग पॉड्स की शुरुआत करेगा. हाजी और मुतामेर गिफ्ट चैरिटेबल एसोसिएशन ने कहा कि हजयात्रियों को आगामी छह दिनों के लिए मुफ्त में नींद लेने के लिए 18 से 24 मॉडर्न होटल कैप्सूल पेश किए जाएंगे.


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मुफ्त स्लीपिंग पाड्स पवित्र शहर मक्का के पास पश्चिमी शहर मीना में होंगे. हर पॉड की लंबाई तीन मीटर से कम और ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा है.

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए