सिद्धू शांतिदूत, उन्हें निशाना बनाने वाले अमन को नुकसान पहुंचा रहे हैं : पाक PM इमरान खान
नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने को लेकर भारत में जारी विवाद पर माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, "मेरे शपथग्रहण समारोह में शिरकत के लिए मैं (नवजोत सिंह) सिद्धू को शुक्रिया कहता हूं. वह शांति के दूत थे, और उन्हें पाकिस्तान की जनता की ओर से प्यार और लगाव ही दिया गया. भारत में जो लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. शांति के बिना हमारे लोग तरक्की नहीं कर सकते हैं."आपको बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि पहले भी तनाव के बीच दोनों देशों के नेता मिलते रहे हैं. कमर जावेद बाजवा से उनकी मुलाकात सिर्फ चंद मिनटों की थी. बेवजह इस पर बवाल खड़ा किया जा रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी शांति का संदेश लेकर पाकिस्तान गए थे. उनके लौटने के तुरंत बाद ही जनरल मुशर्रफ ने कारगिल में युद्ध छेड़ दिया था. बाद में उसी परवेज को भारत में निमंत्रण दिया गया. वाजपेयी और मुशर्रफ के बीच आगरा में वार्ता भी हुई.
दूसरी तरफ, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को बुलाया गया था और उनका मधुर स्वागत किया गया था. इस पर संबित पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने जिस प्रकार अपनी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भारत को कटघरे में खड़ा करने का जो काम किया है उसके लिए राहुल गांधी देश को जवाब दें.
इमरान खान ने अगले ट्वीट में कहा, "आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान और भारत को बातचीत करनी होगी, और कश्मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना होगा. उपमहाद्वीप से गरीबी को दूर करने तथा लोगों का जीवनस्तर सुधारने का बेहतरीन रास्ता यही है कि बातचीत के ज़रिये मतभेद दूर किए जाएं, और व्यापार शुरू किया जाए."
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी शांति का संदेश लेकर पाकिस्तान गए थे. उनके लौटने के तुरंत बाद ही जनरल मुशर्रफ ने कारगिल में युद्ध छेड़ दिया था. बाद में उसी परवेज को भारत में निमंत्रण दिया गया. वाजपेयी और मुशर्रफ के बीच आगरा में वार्ता भी हुई. दूसरी तरफ, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को बुलाया गया था और उनका मधुर स्वागत किया गया था.
Comments
Post a Comment