माल्या ने कहा, जेल में कुदरती रोशनी और हवा नहीं, लंदन की कोर्ट ने मंगवाया VIDEO

लंदन: लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को जमानत दे दी है. प्रत्यर्पण मामले में विजय माल्या के खिलाफ अगली सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी. सुनवाई के दौरान लंदन की अलादत ने भारत से उस जेल का एक वीडियो भी देने को कहा है, जहां प्रत्यर्पण के बाद माल्या को रखने की योजना है. माल्या ने कुछ दिन पहले भारतीय जेलों की खराब स्थिति का हवाला देते हुए याचिका लगाई थी. 

दरअसल विजय मल्या ने लंदन कोर्ट  में ये दलील दी कि आर्थर रोड जेल में रोशनी नहीं आती और वहां कई बार मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है. इसके चलते लंदन कोर्ट ने इस जेल का वीडियो मांगा है वो भी बीच दोपहर में शूट किया गया. जो टीम भारत से लंदन गई है उसने कोर्ट को यक़ीन दिलाया कि वो वीडियो तीन हफ़्ते के अंदर कोर्ट में पेश कर देगी. इधर भारत सरकार का कहना है कि जेल के हालात पर बेहद विचार करके विजय माल्या अपने प्रत्यर्पण में देरी कर रहा है.
 
London's Westminster court grants bail to Vijay Mallya. Next hearing in the extradition case against Vijay Mallya will be on September 12.

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं