आरिफ अल्वी चुने गये पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति, इमरान खान के साथ मिलकर रखी थी PTI की आधारशिला



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। पाकिस्तान के आधिकारिक समाचार चैनल पीटीवी न्यूज के मुताबिक सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार आरिफ अल्वी ने मंगलवार (4 सितंबर) को देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता। रिपोर्ट के मुताबिक मतगणना के शुरुआती रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। तीन उम्मीदवारों ने देश के 13वें राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ा था। अल्वी के अलावा, पीएमएल-एन समर्थित मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएमए) के अध्यक्ष फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता एतजाज अहसान भी चुनाव मैदान में थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल्वी ने संसद में शुरुआती नतीजों के बाद अपनी जीत की घोषणा कर दी। पेशे से डेंटिस्ट 69 वर्षीय आरिफ अल्वी इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। डॉन न्यूज ने अनाधिकारिक नतीजों के हवाले से बताया कि नेशनल असेंबली और सीनेट में पड़े कुल 430 मतों में से अल्वी को 212 मत मिले, रहमान को 131 और अहसन को 81 मत मिले, जबकि 6 वोट खारिज हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं