अमेरिका में भयंकर तूफान से 54 लाख घरों पर संकट, 225 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

अमेरिका में भयंकर तूफान से 54 लाख घरों पर संकट, 225 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएंअमेरिका में दैत्यकारी तूफान फ्लोरेंस कैरोलिना कहर ढा रहा है. इसका दायरा तट पर पहुंच गया है. जिससे 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है . यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है. एहतियात के तौर पर तटीय इलाके के पास रहने वाले लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

 पूर्वी तट पर 54 लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं. इनमें से कुछ चेतावानियों के बावजूद वहीं रह रहे हैं जबकि कई अन्य लोग कोई भी खतरा मोल नहीं ले रहे हैं. नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर हर किसी को घर छोड़कर जाने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह की लहरें उठ रही हैं और हवाएं चल रही है तो यह तूफान ऐसा हो सकता है जो आपने पहले कभी ना देखा हो. अगर आप पहले भी तूफान से पीड़ित रहे हों तो यह उससे भी अलग हो सकता है.’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया के लिए आपातकाल घोषित किया जिससे संघीय सहायता का रास्ता खुल गया है. उन्होंने कहा कि संघीय सरकार फ्लोरेंस के लिए ‘‘पूरी तरह तैयार’’ है. तीनों राज्यों में तट पर रहने वाले लोगों को स्थान खाली करने के आदेश दिए गए हैं।.फ्लोरेंस अटलांटिक में तूफान के तीनों रूपों में से सबसे खतरनाक है.

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए