पाकः जेल में बंद नवाज शरीफ की 8 भैंसों की नीलामी करेगी इमरान सरकार

पाकिस्तान पूर्व PM नवाज शरीफ। (File Photo)पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में भोजन संबंधी जरूरतों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा रखी गईं आठ भैंसों की नीलामी करने की योजना बनाई है। न्यूज एजेंसी के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। दरअसल, खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रही खान नीत पाक सरकार ने फिजूलखर्ची से बचने का अभियान चला रखा है। इसके तहत 80 से अधिक आलीशान कारों की नीलामी की जाएगी।

प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक नईम उल हक ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास में मौजूद आलीशान कारों की नीलामी करेगी। वह कैबिनेट डिवीजन में बिना इस्तेमाल वाले चार अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को भी बेचेगी। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा पीएम आवास में रखी गईं आठ भैंसों की नीलामी भी की जाएगी और उन्होंने संभावित खरीददारों से इसके लिए तैयार रहने को कहा।


Comments

Popular posts from this blog

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.