नहीं रहीं कुलसुम नवाज, मौत के वक्त देख भी नहीं पाए नवाज शरीफ

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम का मंगलवार (11 सितंबर) को लंदन में निधन हो गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने मीडिया को बताया कि वह लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थीं। जियो​ टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलसुम नवाज का इलाज लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जुलाई 2014 से चल रहा था। उन्हें कल से ही डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट पर रखा हुआ था।


कुलसुम नवाज की उम्र 68 साल थी। डॉक्टरों ने अगस्त 2017 में उन्हें लिम्फोमा (गले का कैंसर) होने की पुष्टि की थी। उन्होंने अप्रैल 1971 में नवाज शरीफ के साथ निकाह किया था। जियो टीवी ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के सूत्रों क हवाले से बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर को बेगम कुलसुम नवाज के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिल सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं