पाकिस्तानी सेना ने सफाईकर्मियों के लिए सिर्फ अल्‍पसंख्‍यकों से मांगे आवेदन, भड़का गुस्‍सा

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही एक खबर आयी है, जिसने पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ आम लोगों को भी नाराज कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी सेना के रेंजर्स (सिंध प्रांत) ने भर्ती के लिए एक बड़े अखबार में विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स में साफ-सफाई जैसे कामों के लिए विज्ञापन में खास तौर पर “Non Muslim Only” की कंडीशन दी गई है। इस नॉन मुस्लिम कंडीशन पर ही विवाद हो गया है और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।


यह विज्ञापन पाकिस्तान के मशहूर अखबार DAWN में 26 अगस्त को पब्लिश किया है। इस विज्ञापन में विभिन्न भर्तियों की लिस्ट दी गई है, जो कॉम्बेट और नॉन कॉम्बेट दोनों ही श्रेणी की हैं। हालांकि इस सभी नौकरियों में से सिर्फ सफाईकर्मी, जूते बनाने वाली जैसी नौकरियां सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए रखी गई हैं। जिस पर लोगों ने आपत्ति दर्ज करायी है। खासकर सोशल मीडिया पर तो यह विज्ञापन खासा चर्चित हो रहा है और लोग इसके लिए पाकिस्तानी सेना को निशाने पर ले रहे हैं। पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने इस विज्ञापन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए