सीरिया ने मार गिराया रूस का एअरक्राफ्ट, मॉस्‍को ने इजरायल को जिम्‍मेदार ठहराया, तनाव बढ़ा

रूस के सैन्य एअरक्राफ्ट को सीरिया ने भूमध्य सागर के ऊपर मार गिराया है। इस एअरक्राफ्ट में रूस के 15 सैन्यकर्मी सवार थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इजराइल की वजह से ही सीरिया ने हमारे एअरक्राफ्ट को निशाना बनाया। मंत्रालय के मुताबिक इजरायल के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने रूसी सैन्य विमान को एक खास रूट लेने के लिए बाध्य किया और जैसे ही उस रूट पर रूसी एअरक्राफ्ट गया, उस रूट पर पहले से तैनात सीरिया के एअर डिफेंस सिस्टम के एंटी एअरक्राफ्ट आर्टिलरी ने उसे मार गिराया। सोमवार (17 सितंबर) की रात स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे रूसी एअरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। इस हादसे के बाद से रूस और इजरायल के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है।


रूसी समाचार एजेंसी आरआईए-नोवोस्ती के मुताबिक मंगलवार (18 सितंबर) को रूसी सेना ने इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है सेना ने कहा कि सीरियाई हवाई सुरक्षा ने रूसी विमान को मार गिराया है। यह इजरायल की वजह से हुआ है। सेना की तरफ से कहा गया है, “इजरायल सेना के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से रूस ने अपने 15 सैन्यकर्मियों को खो दिया है। यह रूस-इजरायल के संबंधों के खिलाफ है। इजरायली सेना ने दोनों देशों के बीच के संबंधों की अनदेखी की है।” अमेरिकी रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जब सीरियाई सेना इजरायली मिसाइल को रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी आसमान में रूसा एअरक्राफ्ट आ गया जिसे सीरिया ने इजरायल का एअरक्राफ्ट समझकर मार गिराया। हालांकि, इजरायल की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:क्यों मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या कर दी गई थी? (बीबीसी हिंदी)

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं