पंखे से लटककर पाकिस्तानी मॉडल ने दे दी जान, हिरासत में पति

पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक मॉडल की संदिग्ध मौत हो गई। मॉडल की पहचान 26 साल की अनम तनोली के तौर पर हुई है। अनम की लाश शनिवार (1 सितंबर) को अपने घर में पंखे पर लटकी हुई पाई गई थी। अनम इस घर में पति और दो बच्चों के साथ रहा करती थी। मॉडल के पति का दावा है कि उसने अधिक तनाव के कारण आत्महत्या की है।


लाहौर पुलिस ने अनम के पति नावेद हामिद को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ में जुटी हुई है। नावेद ने पुलिस को बताया कि अनम इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण तनाव में थी। वह लगातार एक मनोचिकित्सक से इलाज भी करवा रही थी। शनिवार को उसने डॉक्टर से मिलने का वक्त लिया था।

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए