पाकिस्तान के पास है परमाणु हथियारों का जखीरा, जल्द बन सकता है दुनिया का पांचवां देश: रिपोर्ट
नई दिल्ली: देशों के परमाणु हथियारों का लेखा-जोखा रखने वाले समूह की एक ताजा रिपोर्ट ने पाकिस्तान को लेकर एक बडा़ चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा परमाणु हथियार वाला देश बनने की राह पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास वर्तमान में 140 से 150 परमाणु हथियार हैं और अगर परमाणु हथियारों को लेकर पाकिस्तान की गति ऐसी ही बनी रही तो 2025 तक पाकिस्तान के पास 220 से 250 परमाणु हथियार और भंडार हो जाएंगे. हंस एम क्रिस्टनसेन, रोबर्ट एस नोरिस और जुलिया डायमंड ने 'Pakistani nuclear forces 2018' रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में पाकिस्तान के साथ 140 से 150 परमाणु हथियार होने का आंकलन किया था और उसने दावा किया था पाकिस्तान 2020 तक इसमें 60 से 80 परमाणु हथियारों का इजाफा करेगा.
मगर हाल की इस रिपोर्ट में के मुताबिक, पाकिस्तान के पास 140 से 150 परमाणु हथियार हैं और 2050 तक इसी स्पीड से चलने पर 220 से 250 परमाणु हथियार हो जाएंगे. पाकिस्तानी परमाणु बल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान परमाणु हथियार के मामले में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा परमाणु हथियार वाला देश बन जाएगा. गौरतलब है कि इस रिपोर्ट के मुख्य ऑथर क्रिस्टनसेन वाशिंगटन, डीसी में फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (एफएएस) के साथ परमाणु सूचना परियोजना के निदेशक हैं.
Comments
Post a Comment