ट्रंप के खिलाफ आर्टिकल लिखने पर उप राष्ट्रपति माइक पेंस पर शक
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में ट्रम्प के खिलाफ आर्टिकल लिखने वाले वरिष्ठ अधिकारी की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सट्टेबाजों ने अधिकारी के नाम को लेकर दांव लगाना शुरू कर दिया है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस पर सबसे ज्यादा शक जताया जा रहा है। हालांकि, इस लिस्ट में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का नाम भी शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनीति में जल्द बदलाव आ सकता है।
Comments
Post a Comment