पाकिस्तानियों की चीन में फंसी पत्नियां, वापस लाने के लिए यूं लगा रहे ऐड़ी-चोटी का जोर
पाकिस्तान में नई सरकार के बनने के बाद यहां लोगों को अपनी सरकार से कई उम्मीदे हैं। पाकिस्तान में रहने वाले वैसे लोग जिनकी पत्नियां चीन की रहने वाली हैं और उइगर मुसलमान हैं वो इस वक्त चीन में क़ैद हो गई हैं। अब लोग देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ आस लगा कर देख रहे हैं कि उनकी सरकार बीजिंग से अपने कूटनीतिक प्रयासों के जरिए उनकी पत्नी और बच्चों को चीन से निकालने में कामयाब हो पाएगी।
दरअसल हाल ही में कुछ देशों की सरकारें और यूएन के मानवाधिकार संस्था ने अपनी अलग-अलग रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चीन में बड़े पैमाने पर उइगर मुसलमानों की निगरानी की जा रही है। इन मुसलमानों पर कई सारी पाबंदियां लगाई गई हैं और चीनी सरकार इन मुसलमानों का ब्रेन वॉश कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन के अलग-अलग हिस्सों में कैंप लगाकर सरकार मुसलमानों को चीन की सरकार की नीतियों और यहां के कानून का पाठ जबरदस्ती पढ़ा रही है। हालांकि खुद चीन इन सभी आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है।
VAI JANSSATTA
Comments
Post a Comment