यूएन महासचिव ने जलवायु परिवर्तन पर चेताया, केरल की विनाशकारी बाढ़ का दिया हवाला

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक महीने में दूसरी बार केरल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ का हवाला देकर जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में निष्क्रियता के गंभीर परिणामों को लेकर चेताया है। गुतारेस ने पोर्टो रीको में पिछले साल आए तूफान का भी हवाला दिया जिसमें से कम से कम 3,000 लोगों की मौत हो गई थी।
 यह अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। उन्होंने सोमवार को यहां जलवायु परिवर्तन रोकने पर दिए अहम भाषण में कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारे समय का एक अहम मुद्दा है और हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। हमारे के लिए अस्तित्व का सीधा संकट है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जलवायु संकट को रेखांकित करने के लिए केरल में आई बाढ़ समेत दुनिया भर की विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का हवाला दिया।

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए