फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली UN को एजेंसी को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकी

फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली UN को एजेंसी को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकीनई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को दी जाने वाली आर्थिक मदद को पूरी तरह से समाप्त करने का घोषणा की है. साथ ही, फिलिस्तीनी शरणार्थियों की संख्या में भारी कमी करने का भी आह्वान किया है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार देर रात 'सीएनएन' को बताया कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के संबंध में यह घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है. विदेश विभाग ने शुक्रवार को इस एजेंसी को 'सुधार न होने वाली त्रुटि' करार दिया और कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने मामले की 'सावधानी पूर्वक समीक्षा' की है और 'यूएनआरडब्ल्यू को कोई अतिरिक्त सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाएगी.'

अमेरिका यूएनआरडब्ल्यूए में अब तक सबसे ज्यादा सहायता करने वाला देश रहा है. इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1948 में अरब-इजरायल युद्ध के बाद विस्थापित फिलिस्तीनियों की देखभाल के लिए की थी.अमेरिका ने 2017 में एजेंसी को 35 करोड़ डॉलर दिए थे. अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद व व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेराड कुशनर और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के बीच बैठक में लिया.

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए