मिस्र के गिरजाघरों में बम विस्फोट करने वाले 17 लोगों को मौत की सजा , 19 को उम्रकैद


मिस्र के गिरजाघरों में बम विस्फोट करने वाले 17 लोगों को मौत की सजा , 19 को उम्रकैद


नई दिल्ली: मिस्र की एक सैन्य अदालत ने गुरुवार को इस्लामी संगठनों से जुड़े 17 लोगों को देश के तीन गिरजाघरों में बम विस्फोट के आरोप में मृत्युदंड की सजा सुनाई. इन बम विस्फोटों में 82 लोगों की मौत हो गई थी. समाचार एजेंसी एमईएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में 19 लोगों को उम्रकैद और 15 अन्य को आठ-आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है। मिस्र में उम्रकैद 25 वर्षो की होती है.

अप्रैल 2017 में, तनात शहर के सेंट जार्ज गिरजाघर और अलेक्जेंड्रिया के सेंट मार्क के कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथ्रेडल में दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी.2016 में काहिरा में सेंट मार्क कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथ्रेडल में एक अन्य हमले में 37 लोगों की मौत हो गई थी.इन तीनों हमलों में कम से कम 166 लोग घायल हुए थे.अभियुक्तों को काहिरा में 14 पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास के लिए भी दोषी ठहराया गया.

read more at  ndtv

Comments

Popular posts from this blog

कोई अगर लड़का हो और लड़की बनता चाहता हो, या कोई लड़की अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती हो क्या ये आसान है.इसके लिए काफी ख़र्च आता है वक़्त भी लगता है और कई तरह के नियम क़ानून भी पूरे करने पड़ते हैं

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए