Posts

Showing posts from September, 2018

एर्दोगन का बड़ा इल्ज़ाम- ‘UN सिर्फ पांच ताक़तवर देशों के हितों की सेवा करता है’

Image
राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगान ने मंगलवार को विश्व के नेताओं से पीड़ितों की रक्षा के लिए ग्लोबल सिस्टम स्थापित करने का आग्रह किया है। ताकि भविष्य में पीढ़ियों के लिए आशा प्रदान करने की आवश्यकता वाले लोगों को मदद मिल सकें। क्योंकि UN सिर्फ पांच देशों के हितों की सेवा करता है। डेली सबह के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति एर्दोगान ने कहा कि इस छत के नीचे 194 देश है लेकिन सिर्फ पांच वीटो-हकदार सदस्यों के रूप में प्रतिनिधित्व किया जाता है जो की सही नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यूएन सिर्फ पांच विश्व शक्तियों को पूरा करके “विफलता की प्रतिष्ठा” के साथ एक संगठन बनने का जोखिम बनता है जब तक कि इसे पुनर्गठित नहीं किया जाता है, खासकर सुरक्षा परिषद में बोस्निया, रवांडा और फिलिस्तीनियों की दुर्दशा के संदर्भ में उन्होंने कहा, “यूएन शांति और कल्याण के माध्यम से मानवता की अपेक्षाओं को पूरा करने की क्षमता से दूर चले गए हैं और कहा कि यदि सफल होना है तो एक नया सिस्टम को पुनर्गठित किया जाना चाहिए। अपने शब्दों में, “हम मानते हैं कि दुनिया में इन पांच...

पाकिस्तानियों की चीन में फंसी पत्नियां, वापस लाने के लिए यूं लगा रहे ऐड़ी-चोटी का जोर

Image
पाकिस्तान में नई सरकार के बनने के बाद यहां लोगों को अपनी सरकार से कई उम्मीदे हैं। पाकिस्तान में रहने वाले वैसे लोग जिनकी पत्नियां चीन की रहने वाली हैं और उइगर मुसलमान हैं वो इस वक्त चीन में क़ैद हो गई हैं। अब लोग देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ आस लगा कर देख रहे हैं कि उनकी सरकार बीजिंग से अपने कूटनीतिक प्रयासों के जरिए उनकी पत्नी और बच्चों को चीन से निकालने में कामयाब हो पाएगी। दरअसल हाल ही में कुछ देशों की सरकारें और यूएन के मानवाधिकार संस्था ने अपनी अलग-अलग रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चीन में बड़े पैमाने पर उइगर मुसलमानों की निगरानी की जा रही है। इन मुसलमानों पर कई सारी पाबंदियां लगाई गई हैं और चीनी सरकार इन मुसलमानों का ब्रेन वॉश कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन के अलग-अलग हिस्सों में कैंप लगाकर सरकार मुसलमानों को चीन की सरकार की नीतियों और यहां के कानून का पाठ जबरदस्ती पढ़ा रही है। हालांकि खुद चीन इन सभी आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है। VAI JANSSATTA

जापान से टकरा सकता है सुपर टाइफून ट्रामी, स्पेस स्टेशन से भेजी गई तस्वीरें

Image
जापान से सुपर टाइफून ट्रामी टकरा सकता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में यूरोपियन एस्ट्रोनॉट अलेक्जेंडर गर्स्ट ने ट्रामी की तस्वीरें भेजी हैं। ट्रामी कैटेगरी 5 का तूफान होगा। बता दें अभी दो हफ्ते पहले ही में फिलीपींस में मांखुत टाइफून आया हुआ थी जिसने काफी तबाही मचाई थी। चीन और ताइवान भी इससे प्रभावित हुए थे। ट्रामी पश्चिम प्रशांत महासागर में आने वाला साल का 5वां तूफान होगा।

भारतीय मसालों से भरा 400 साल पुराना जहाज का हिस्सा मि

Image
400 साल पुराने जहाज के हिस्से को आर्कियोलॉजिस्ट्स ने पुर्तगाल के तट पर खोजा है। जानकारी के अनुसार, इस जहाज से भारतीय मसाले और अन्य चीजें लादी गई थीं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉर्ज फ्रेरे ने कहा, ये 'सदी की खोज' है। पुर्तगाल में ये अब तक की सबसे बड़ी तलाश है। ये जहाज 1575 से लेकर 1625 के बीच कभी डूब गया था। तब पुर्तगाल-एशिया के बीच मसालों का व्यापार होता था।

मुझ पर नहीं, मेरे साथ हंस रहे थे लोग- डोनाल्ड ट्रंप

Image
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के दौरान लोग हंसने लगे थे। दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि उनकी सरकार ने अब तक सबसे ज्यादा काम किया है। इस पर 100 से ज्यादा विश्व नेताओं भाषण के कुछ ही मिनटों में हंसने लगे। हालांकि, अब ट्रंप ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि लोग उन पर नहीं हंस रहे थे, उनके साथ हंस रहे थे।

पानी के लिए PoK में हाहाकार, सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोग

Image
पानी को लेकर पाक अधिकृत कश्‍मीर में हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान के ह‍िस्‍से वाले कश्‍मीर के मुजफ्फराबाद से इस बार इस्‍लामाबाद की दमनकारी नीत‍ियों के खिलाफ आवाज उठ रही है। मुजफ्फराबाद में लोगों ने पाकिस्‍तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि नीलम नदी का पानी पंजाब की तरफ मोड़ दिया गया है ताक‍ि झेलम पावर प्रोजेक्‍ट को पानी मिले।

एक्सपेरिमेंट के बहाने ज़हरीली गैस से पत्नी की हत्या

Image
मलेशिया का एक वैज्ञानिक और एनीस्थिसिया विशेषज्ञ डॉक्टर क्वॉ हॉगकॉग की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था। साल 2013 में उसकी पत्नी वोंग को पता चला की क्वॉ और बच्चों की टीचर शारा के संबंध हैं। क्वॉ ने कार्बन मोनोआॅक्साइड को योग में यूज होने वाली गेंदों में भर दियै। वोंग उसका इस्तेमाल करती थी। वोंग की मौत हो गई। 3 साल तफ्तीश के बाद 19 सितंबर को वोंग को दोषी करार दिया गया।

चीन के सामने पाक‍िस्‍तान ने उइगर मुस्ल‍िमों का मुद्दा उठाने से किया परहेज

Image
चीन के झ‍िंजियांग इलाके में मुस्लिमों की एक जाति उइगर रहती है। चीन सरकार ने आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए इन पर कई प्रकार का प्रत‍िबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री नूरुल हक कादरी ने बताया क‍ि बैठक में उइगर मुस्लिमों के मामले पर चर्चा नहीं हुई। कादरी ने आगे बताया क‍ि बैठक में इस्‍लाम के स्‍कॉलर के आदान-प्रदान पर बात हुई है।

पाक में मानवाधिकार हनन के खिलाफ लोगों का UNHC के बाहर प्रदर्शन

Image
पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों की लड़ाई लगातार तेज हो रही है। जेनेवा स्थित यूएन के मानवाधिकारा आयोग के हाई कमिश्रर के कार्यालय के बाहर ईसाई अल्पसंख्यक लोगों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यूरोप और यूके में रह रहे तमाम लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर यहां पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

'राफेल से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान से बातचीत की कैंसिल'

Image
भारत में राफेल पर मचे सियासी बवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमलों के बीच इस विवाद में अब पाकिस्तान भी कूद गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि जिस तरह से भारत ने पाक सेना को सही जवाब देने और वार्ता कैंसिल करने का आह्वान किया है, उससे साबित होता है कि सरकार अपने 'बड़े भ्रष्टाचार घोटाले' से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

राफेल डील : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का खुलासा- भारत सरकार ने दिया था रिलायंस का नाम

Image
राफेल डील पर छिड़ी सियासी जंग के बीच एक नया मोड़ आ गया है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि राफेल सौदे के लिए भारत सरकार ने अनिल अंबानी की रिलायंस का नाम प्रस्तावित किया था और दैसॉ एविएशन कंपनी के पास दूसरा विकल्प नहीं था। ओलांद ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से ही रिलायंस का नाम दिया गया था। इसे चुनने में दैसॉ एविएशन की भूमिका नहीं है।

तंज़ानिया : विक्टोरिया झील में नाव पलटी, 42 की मौत, 400 लोग थे सवार

Image
पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया की विक्टोरिया झील में एक नाव पलटने से 42 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति जॉन मैगुफली के प्रवक्ता गेर्सन सिगवा ने मौत की पुष्टि की।खबर है कि मरने वालों की संख्या 200 तक पहुंच सकती है। उकोरा और बुगोलोरा आइलैंड के बीच तटीय इलाके के नज़दीक यह नाव डूबी। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिस कारण वो एक ओर झुक गई थी।

प्रतिबंधों को हटाकर जल्द अपनी गलती सुधारे अमेरिका: चीन

Image
अमेरिका द्वारा चीन की एक मिलिटरी एजेंसी और इसके निदेशक पर रूस से रक्षा उपकरण खरीदने के आरोप में प्रतिबंध लगा देने के बाद चीन ने इन प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका से आग्रह करता है कि वह चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेकर अपनी गलती सुधारे। साथ ही चीन ने अमेरिका के इस कदम पर नाराजगी भी जाहिर की है।

भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के मिलने की ख़बर को अमेरिका ने बताया 'शानदार'

Image
कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि पाकिस्तानी PM इमरान खान को आर्मी का समर्थन मिला हुआ है। इमरान शांति का चेहरा बनेंगे या दुश्मनी निभाएंगे, यह पूरी तरह से वहां की आर्मी पर ही निर्भर करेगा। थरूर ने इमरान बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा कि मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उम्मीद है कि वह बतौर प्रधानमंत्री भारत और पाक के रिश्तों के बीच स्पोर्टिंग स्पिरिट को कायम रखेंगे।

भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते वहां की आर्मी पर निर्भर करेंगे, इमरान को उसका सपोर्ट : थरूर

Image
कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि पाकिस्तानी PM इमरान खान को आर्मी का समर्थन मिला हुआ है। इमरान शांति का चेहरा बनेंगे या दुश्मनी निभाएंगे, यह पूरी तरह से वहां की आर्मी पर ही निर्भर करेगा। थरूर ने इमरान बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा कि मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उम्मीद है कि वह बतौर प्रधानमंत्री भारत और पाक के रिश्तों के बीच स्पोर्टिंग स्पिरिट को कायम रखेंगे।

K.B NURSING HOME : 24 HOURS SERVICE ,KISHANGANJ

Image
K.B NURSING HOME   24 HOURS SERVICE ,KISHANGANJ KISHANGANJ  BEST   NURSING HOME CONTACT US-9006033016 NURSING HOME OUTLAY

भारत की शांति के लिए खतरा हैं पाकिस्तान में स्थित जैश और लश्कर: अमेरिका

Image
पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन अभी भी भारतीय उपमहाद्वीप की सुरक्षा के लिए खतरा बने हैं। इसकी वजह यह है कि उसने 2017 में आतंकवाद पर चिंता जताए जाने के बाद भी पर्याप्त कदम नहीं उठाए। हालांकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अलकायदा की मौजूदगी में कमी आई है। यह बात अमेरिकी विदेश विभाग ने वर्ष 2017 के लिए आतंकवाद पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कही है।

आतंकी बुरहान वानी पर पाकिस्तान ने जारी किया डाक टिकट

Image
पाकिस्तान अपनी नापाक चालों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ नए पीएम इमरान खान भारत से रिश्ते सुधारने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकी बुरहान वानी पर डाक टिकट जारी करता है। 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय और टॉप कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया था।

इमरान खान की पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी आई सामने, देखिए

Image
पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत के जरिए ही समाधान हो सकता है। दोनों देशों की शांति और स्थिरता की पहल के लिए विदेश मंत्रियों की बैठक का प्रस्ताव भी इमरान ने दिया। पाकिस्तान ने कहा पत्र सकारात्मक सोच के साथ लिखा गया है और हम भारत से भी ऐसे ही जवाब की उम्मीद करते हैं।

VIDEO: पैसे की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की सरकार अब पैसा इकट्ठा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास की लग्ज़री कारें और हेलिकॉप्टर्स बेच रही है. इसके लिए प्रधानमंत्री आवास के लॉन में लग्जरी कारों की बोली लगाई गई. बुलेट प्रूफ जीप और बड़ी लग्जरी कारों ने कई खरीदारों को आकर्षित किया लेकिन सरकार को मनमुताबिक नतीजे नहीं मिले.

Image
please wait

सीरिया ने मार गिराया रूस का एअरक्राफ्ट, मॉस्‍को ने इजरायल को जिम्‍मेदार ठहराया, तनाव बढ़ा

Image
रूस के सैन्य एअरक्राफ्ट को सीरिया ने भूमध्य सागर के ऊपर मार गिराया है। इस एअरक्राफ्ट में रूस के 15 सैन्यकर्मी सवार थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इजराइल की वजह से ही सीरिया ने हमारे एअरक्राफ्ट को निशाना बनाया। मंत्रालय के मुताबिक इजरायल के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने रूसी सैन्य विमान को एक खास रूट लेने के लिए बाध्य किया और जैसे ही उस रूट पर रूसी एअरक्राफ्ट गया, उस रूट पर पहले से तैनात सीरिया के एअर डिफेंस सिस्टम के एंटी एअरक्राफ्ट आर्टिलरी ने उसे मार गिराया। सोमवार (17 सितंबर) की रात स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे रूसी एअरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। इस हादसे के बाद से रूस और इजरायल के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है। रूसी समाचार एजेंसी आरआईए-नोवोस्ती के मुताबिक मंगलवार (18 सितंबर) को रूसी सेना ने इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है सेना ने कहा कि सीरियाई हवाई सुरक्षा ने रूसी विमान को मार गिराया है। यह इजरायल की वजह से हुआ है। सेना की तरफ से कहा गया है, “इजरायल सेना के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से रूस ने अपने 15 सैन्यकर्मियों को खो दिया है। यह रूस-इजरायल के संबंध...

सऊदी अरब : दुनिया के सबसे अमीरों में शामिल इस शख्स की संपत्ति होगी नीलाम

Image
सऊदी अरब के एक अरबपति की संपत्ति को वहां की प्रशासन नीलाम करेगी। ये बिजनेस मैन है मान अल साने और वह साद ग्रुप का मालिक है। 2007 में मान अल साने दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल थे, लेकिन 2009 आते आते सब कुछ बदल गया। उनकी कंपनी भारी भरकम कर्ज लेकर चुका नहीं पाई और इसी साल उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया।

एशिया कप : भारत के साथ मैच को लेकर यह बोले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज

Image
15 सितंबर से शुरू हुए एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होना है। इसे लेकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा- हमारा अब भारतीय टीम से सामना होना है। यदि हमें यह मैच जीतना है तो गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी अपना बेस्ट देना होगा। इस बयान से साफ है कि पाक टीम मुकाबले कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है।

इन देशों में खरीद सकते हैं नागरिकता

Image
स्पेन में गोल्डन वीजा प्रोग्राम के जरिए नागरिकता मिल सकती है। रियल एस्टेट में कम से कम 500,000 यूरो का निवेश या स्पेनिश कंपनी में 1 मिलियन यूरो का शेयर लेना जरूरी होगा। साइप्रस में निवेश के जरिए नागरिकता पाने के लिए रियल एस्टेट में कम से कम 2 मिलियन यूरो का निवेश जरूरी है। न्यूजीलैंड, थाइलैंड और तुर्की में भी इसी तरह निवेश करके नागरिकता ली जा सकती है।

UN में US राजदूत निक्‍की हेली ने घर के पर्दों पर खर्च किए 37 लाख

Image
UN में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली के घर के लिए पर्दे खरीदने में ही मंत्रालय ने पिछले साल तकरीबन 37 लाख रुपये खर्च कर दिए। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में है कि हेली के लिए घर UN मुख्यालय के करीब ही बनाया गया है। निक्की पहली ऐसी अमेरिकी राजदूत हैं जिन्हें इस प्रकार की सहूलियतें दी जा रहीं हैं। हेली का घर डेकोरेशन में किए जा रहे खर्च के कारण विदेश मंत्रालय सुर्खियों में है।

अफगान-भारत के साथ कारोबार पर विचार कर रहा पाकिस्तान

Image
मुंबई में 'भारत-अफगानिस्तान ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट शो' में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अफगानिस्तान की ग्रोथ में योगदान देते हुए भारतीय कंपनियों ने बड़े पैमाने पर वहां निवेश किया है। अफगानिस्तान में राजनीतिक स्थिरता पाकिस्तान के लॉन्ग टर्म इंटरेस्ट में है। उन्होंने कहा, 'दोनों दिशाओं में कारोबार बढ़ने से दक्षिण और मध्य एशिया के बीच संपर्क बढ़ सकेगा।

यूरोपीय संसद का हंगरी के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला

Image
हंगरी में प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान की सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई, मीडिया स्वतंत्रता पर हमला, अल्पसंख्यकों के हकों में कटौती पर यूरोपीय संसद में दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने हंगरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू किए जाने का पक्ष लिया। EU के किसी देश के खिलाफ ऐसा मतदान पहली बार हुआ है। EU में हंगरी से मतदान का अधिकार छीना जा सकता है।

भारत और पाक सिंधु नदी पर एक दूसरे की जलविद्युत परियोजनाओं पर निरीक्षण करने के लिए सहमत हुए

Image
नई दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान सिंधु नदी पर एक दूसरे की जलविद्युत परियोजनाओं पर निरीक्षण करने के लिए सहमत हुए हैं। सिंधु नदी पर जलविद्युत परियोजनाएं उन दोनों देशों के बीच विवाद का झगड़ा रहा हैं, जिनमें से प्रत्येक ने 1960 के सिंधु जल संधि का उल्लंघन करने वाले एक दूसरे को दोषी ठहराया था जिसका लक्ष्य है कि सीमा पार नदियों के संसाधनों का स्पष्ट रूप से वर्णन करना। भारत के विदेश मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, दोनों देश सिंधु बेसिन में सिंधु संधि के अनिवार्य टुर के लिए दोनों पक्षों पर कार्य करने के लिए सहमत हुए हैं। ” यह समझौता लाहौर में 29 और 30 अगस्त को भारत-पाकिस्तान स्थायी सिंधु आयोग की 115 वीं बैठक के दौरान हुआ। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर राज्य में पाक द्वारा दी गई पाकल दुल (1000 मेगावाट) और लोअर कालनई  (48 मेगावाट) सहित विवादास्पद जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर तकनीकी चर्चाएं आयोजित की गईं। गुरुवार को, पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव शामेल अहमद खवाजा ने स्थानीय मीडिया से कहा कि विशेषज्ञों के साथ एक पाकिस्तानी टीम सितंबर के अंत तक भारत के...

बीजेपी नेताओं के बयान की वजह से होते हैं अल्पसंख्यकों पर हमले: यूनाइटेड नेशंस में हाल ही में पेश की गई रिपोर्ट में

Image
यूनाइटेड नेशंस में हाल ही में पेश की गई रिपोर्ट में बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी नेता अल्पसंख्यक समुदाय के ख़िलाफ़ विवादित बयान दे रहे हैं जिसकी वजह से मुसलमानों और दलितों पर हमले बढ़े हैं। इस रिपोर्ट को यूएन की विशेष समिति के सदस्य टेंडायी एकियम ने तैयार किया है। एकियम का चयन यूएन मानवाधिकार काउंसिल ने किया था।

श्रीलंका में हिंदू मंदिरों में जानवरों की बलि पर लगेगी रोक

Image
श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की ओर से एक ऐसे प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी गई है जिसके बाद श्रीलंका के हिंदू मंदिरों में जानवरों की बलि बैन हो सकती है। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की ओर से जिस प्रस्‍ताव को मंजूरी मिली है जिसके जरिए पूजा के प्राचीन तरीकों पर बैन लगाने की बात कही गई है। हिंदू समुदाय ने बलि को अपराध बनाने की अपील की थी।

यूएन की मानवाधिकार प्रमुख के कश्मीर का जिक्र करने पर निराश हुआ भारत

Image
भारत ने यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स हाई कमिश्‍न की नई मुखिया मिशेल बैचलेट की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर का मुद्दा उठाए जाने पर निराशा जताई है। यूएन के मानवाधिकार संगठन कई नई मुखिया की ओर से जारी बयान में जम्‍मू कश्‍मीर के जिक्र ने भारत को निराश कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्‍तान के जीरो मानवाधिकार पर भी सवाल उठाया है।

चीन में एक व्‍यक्ति ने लोगों पर चढ़ाई कार, 11 की मौत

Image
दक्षिणी चीन में एक हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है और 44 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में एक व्‍यक्ति ने एसयूवी लोगों पर चढ़ा दी और बाद में लोगों पर चाकू से हमला किया। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह व्‍यक्ति उसे पहले के अपराधिक केस में मिली सजा की वजह से समाज से नाराज था और इसलिए ही उसने यह कदम उठाया।

अमेरिका में भयंकर तूफान से 54 लाख घरों पर संकट, 225 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

Image
अमेरिका में  दैत्यकारी तूफान  फ्लोरेंस कैरोलिना कहर ढा रहा है. इसका दायरा तट पर पहुंच गया है. जिससे 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है . यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है. एहतियात के तौर पर तटीय इलाके के पास रहने वाले लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.  पूर्वी तट पर 54 लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं. इनमें से कुछ चेतावानियों के बावजूद वहीं रह रहे हैं जबकि कई अन्य लोग कोई भी खतरा मोल नहीं ले रहे हैं. नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर हर किसी को घर छोड़कर जाने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह की लहरें उठ रही हैं और हवाएं चल रही है तो यह तूफान ऐसा हो सकता है जो आपने पहले कभी ना देखा हो. अगर आप पहले भी तूफान से पीड़ित रहे हों तो यह उससे भी अलग हो सकता है.’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया के लिए आपातकाल घोषित किया जिससे संघीय सहायता का रास्ता खुल गया है. उन्होंने कहा कि संघीय सरकार फ्लोरेंस के लिए ‘‘पूरी तरह तैयार’’ है. तीनों राज्यो...

ब्रिटेन के पूर्व जासूस स्क्रिपल को रूस के दो 'आम नागरिकों' ने दिया जहर : पुतिन

Image
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ब्रिटेन ने पूर्व जासूस सर्जेई स्क्रिपल को नर्व एजेंट जहर देने वाले जिन 2 व्यक्तियों को संदिग्ध बताया है वे अपराधी नहीं है। उनकी पहचान असैन्य नागरिकों के रूप में की गई है। पुतिन ने दोनों व्यक्तियों से मीडिया को संबोधित करने का अनुरोध किया और कहा कि आम नागरिक हैं। ब्रिटेन ने दावा किया कि ये रूस की सेना की खुफिया एजेंसी के सदस्य हैं।

INTERNATIONAL NEWS:पत्नी के निधन पर लाहौर जाने के लिए नवाज को 12 घंटे की पैरोल मिली

Image
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पत्नी कुलसुम (68) के निधन के बाद वो आज लाहौर पहुंचे। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद नवाज, बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (रिटा.) मुहम्मद सफदर को 12 घंटे की पैरोल पर रिहा किया गया है। नवाज के भाई शहबाज शरीफ ने पांच दिन की पैरोल मांगी थी। नवाज, मरियम और सफदर बुधवार को रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस से लाहौर के लिए स्पेशल विमान से रवाना हुए।

कैंप डेविड में ट्रंप संग डिनर करना चाहते थे पीएम मोदी, व्हाइट हाउस ने इनकार किया

Image
अमेरिका के जाने-माने लेखक बॉब वूडवार्ड ने नई किताब में दावा किया किया पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कैंप डेविड में डिनर करना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कैंप डेविड राष्ट्रपति का एक खूबसूरत रिज़ॉर्ट है। व्हाइट हाउस ने कहा कि किताब कोरी कल्पना है। इसमें मोदी के व्हाइट हाउस के दौरे के बारें में है। ट्रंप ने 'फियर: ट्रंप इन दि व्हाइट हाउस' को 'मजाक' कह खारिज किया।

पाकः जेल में बंद नवाज शरीफ की 8 भैंसों की नीलामी करेगी इमरान सरकार

Image
पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में भोजन संबंधी जरूरतों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा रखी गईं आठ भैंसों की नीलामी करने की योजना बनाई है। न्यूज एजेंसी के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। दरअसल, खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रही खान नीत पाक सरकार ने फिजूलखर्ची से बचने का अभियान चला रखा है। इसके तहत 80 से अधिक आलीशान कारों की नीलामी की जाएगी। प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक नईम उल हक ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास में मौजूद आलीशान कारों की नीलामी करेगी। वह कैबिनेट डिवीजन में बिना इस्तेमाल वाले चार अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को भी बेचेगी। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा पीएम आवास में रखी गईं आठ भैंसों की नीलामी भी की जाएगी और उन्होंने संभावित खरीददारों से इसके लिए तैयार रहने को कहा।

यूएन महासचिव ने जलवायु परिवर्तन पर चेताया, केरल की विनाशकारी बाढ़ का दिया हवाला

Image
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक महीने में दूसरी बार केरल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ का हवाला देकर जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में निष्क्रियता के गंभीर परिणामों को लेकर चेताया है। गुतारेस ने पोर्टो रीको में पिछले साल आए तूफान का भी हवाला दिया जिसमें से कम से कम 3,000 लोगों की मौत हो गई थी।  यह अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। उन्होंने सोमवार को यहां जलवायु परिवर्तन रोकने पर दिए अहम भाषण में कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारे समय का एक अहम मुद्दा है और हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। हमारे के लिए अस्तित्व का सीधा संकट है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जलवायु संकट को रेखांकित करने के लिए केरल में आई बाढ़ समेत दुनिया भर की विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का हवाला दिया।

नहीं रहीं कुलसुम नवाज, मौत के वक्त देख भी नहीं पाए नवाज शरीफ

Image
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम का मंगलवार (11 सितंबर) को लंदन में निधन हो गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने मीडिया को बताया कि वह लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थीं। जियो​ टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलसुम नवाज का इलाज लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जुलाई 2014 से चल रहा था। उन्हें कल से ही डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट पर रखा हुआ था। कुलसुम नवाज की उम्र 68 साल थी। डॉक्टरों ने अगस्त 2017 में उन्हें लिम्फोमा (गले का कैंसर) होने की पुष्टि की थी। उन्होंने अप्रैल 1971 में नवाज शरीफ के साथ निकाह किया था। जियो टीवी ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के सूत्रों क हवाले से बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर को बेगम कुलसुम नवाज के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिल सकती है।

अलीबाबा : जैक मा ने डेनियल झेंग को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया

Image
चीन के अलीबाबा समूह के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जैक मा (54) ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की। 46 साल के ग्रुप के सीईओ डेनियल झेंग अगले साल 10 सितंबर को चेयरमैन का पद संभालेंगे। तब तक जैक मा उन्हें साथ लेकर काम करते रहेंगे, ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। जैक मा 2020 में ग्रुप की एनुअल शेयरहोल्डर मीटिंग तक बोर्ड में बने रहेंगे।

पेरिस : एक व्यक्ति ने चाकू से 7 पर्यटकों को किया जख्मी, हमलावर अरेस्ट

Image
रविवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें दो ब्रिटिश पर्यटकों समेत 7 लोग जख्मी हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अफगानिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमले को आतंकी घटना करार नहीं दिया जा सकता। पेरिस में बीते महीनों में चाकू से हमले की कई घटनाएं हुई हैं।

जिस पाकिस्तान में महिलाए बराबरी के हक़ के लिए लड़ रही हैं, वहां एक लड़की रेगिस्तान में अपनी रफ़्तार से पुरुषों को पीछे छोड़ रही है.

Image
वीडियो स्ट्रीम करने में समय लगता है कृपया थोड़ी देर प्रतीक्षा करें

सूडान : विमान दुर्घटना में तीन को छोड़ सभी यात्रिओं की मौत

Image
यिरोल, सूडान :  एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दक्षिण सूडान में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है जब एक छोटे विमान ने जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों को यिरोल शहर ले जा रहा था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राज्य सूचना मंत्री ताबन अबेल अगुके ने अनाडोलू समाचार एजेंसी को बताया कि एक बच्चे और एक सह-पायलट सहित तीन लोगों को दुर्घटना स्थल से बचाया गया है। मंत्री ने कहा कि 22 लोग 19-सीटर विमान पर थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी रविवार के दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी को बताया, “हमने अभी तक एयरलाइन का पूरा विवरण स्थापित नहीं किया है, लेकिन हम जानते हैं कि यह 19-सीटर विमान जुबा से यिरोल आ रहा था।” उन्होंने कहा, “जब यह पहुंचा तो मौसम धुंधला था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया हम बहुत दुखी है। बोर्ड पर बहुत से लोग मरे हुए हैं। हम अभी भी विवरण स्थापित कर रहे हैं।” हाबिल के मुताबिक, यिरोल के एंग्लिकन बिशप, साइमन एडुट की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है।

पाकिस्तान : आर्थिक सलाहकार परिषद से एक और अर्थशास्त्री का इस्तीफा

Image
पाकिस्तान सरकार ने कट्टरपंथियों के दबाव में आकर अमेरिका में रहने वाले शिक्षाविद् आतिफ मियां को आर्थिक सलाहकार परिषद से हटा दिया। इसके विरोध में एक और अर्थशास्त्री ने इस्तीफा दे दिया। ब्रिटेन में रहने वाले अर्थशास्त्री इमरान रसूल ने विरोध में सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वो सरकार के विरोध में ईएसी छोड़ने वाले दूसरे सदस्य हैं। उन्होंने कहा- मियां के इस्तीफे से असहमत हूं

NKorea : देश की 70वीं सालगिरह पर सैन्य परेड, नहीं दिखाया सबसे ताकतवर हथियार

Image
उत्तर कोरिया ने अपना 70वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया। इस मौके पर सैन्य परेड निकाली। हालांकि NKorea ने सबसे ताकतवर बैलेस्टिक मिसाइलों को प्रदर्शन में शामिल नहीं किया। यह मिसाइलें अमेरिका तक मार करने में सक्षम हैं। किम जोंग उन के सामने जवानों, तोपों और टैंकों का प्रदर्शन किया गया। परेड में दिखाई गई सबसे बड़ी मिसाइलें छोटी दूरी की बैटलफील्ड डिवाइसेस थी।

नेपाल के सत्‍यवती वन में खराब मौसम के बीच चॉपर दुर्घटनाग्रस्‍त, 7 यात्री थे सवार

Image
एल्टीट्यूड एयर एयरलाइन का एक घरेलू हेलीकॉप्टर मध्य नेपाल में शनिवार को लापता हो गया। अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार हैं। द काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, हेलीकॉप्टर गोरखा जिले के समागॉन से काठमांडू के मार्ग पर था, जहां सुबह 8:05 पर उसका हवाई यातायात नियंत्रण टावर से संपर्क टूट गया। उसे नुवाकोट और धाडिंग जिले की सीमा पर आखिरी बार देखा गया था।

ट्रंप के खिलाफ आर्टिकल लिखने पर उप राष्ट्रपति माइक पेंस पर शक

Image
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में ट्रम्प के खिलाफ आर्टिकल लिखने वाले वरिष्ठ अधिकारी की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सट्‌टेबाजों ने अधिकारी के नाम को लेकर दांव लगाना शुरू कर दिया है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस पर सबसे ज्यादा शक जताया जा रहा है। हालांकि, इस लिस्ट में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का नाम भी शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनीति में जल्द बदलाव आ सकता है।

ईरान ने कहा- भारत को एक महीने के भीतर चाबहार पोर्ट सौंप देंगे

Image
ईरान के मिनिस्टर अब्बास अखौंदी ने कहा कि उनके देश में बनकर तैयार हो रहे चाबहार पोर्ट को एक महीने के भीतर भारतीय कंपनी को सौंप दिया जाएगा। नीति आयोग के एक समिट में भाग लेने भारत आए अखौंदी ने कहा कि यह स्ट्रेटेजिक पोर्ट जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा। पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को काउंटर करने के लिए भारत के सहयोग से सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में ये पोर्ट बनाया गया है।

पाकिस्तान किसी दूसरे देश की लड़ाई नहीं लड़ेगा- इमरान खान

Image
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका देश भविष्य में किसी दूसरे देश की लड़ाई नहीं लड़ेगा। इमरान खान ने कहा कि वे हमेशा से ही युद्ध के खिलाफ रहे हैं और उनकी विदेश नीति देश की बेहतरी के लिए काम करेगी। पीएम खान ने सेना के हेडक्वार्टर रावलपिंडी में रक्षा और शहीद दिवस के मौके पर खिलाड़ियों, कलाकारों और डिप्लोमेट्स के साथ यह बात कही।