Posts

Showing posts from August, 2018

इराक और सीरिया में अमेरिकी नेतृत्व वाले 70 से अधिक देशों के गठबंधन वाले ऑपरेशन में 1,061 नागरिकों की मौत हुई – रिपोर्ट

Image
वाशिंगटन :  संयुक्त ज्वाइंट टास्क फोर्स – ऑपरेशन इनहेरेंट रिजोल्यू ने गुरुवार को मासिक दुर्घटना रिपोर्ट में कहा कि आइएसआई आतंकवादी समूह को पराजित करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के अभियान के परिणामस्वरूप सीरिया और इराक में कम से कम 1,061 नागरिकों की मौत हो गई है. रिपोर्ट में कहा गया है, “उपलब्ध जानकारी के आधार पर, सीजेटीएफ-ओआईआर का आकलन है कि संचालन निहित संकल्प की शुरुआत के बाद से कम से कम 1061 नागरिकों को गठबंधन हमले से अनजाने में मारा गया है।” रिपोर्ट में कहा गया है कि नवीनतम आंकड़े में अगस्त 2014 से जुलाई 2018 तक अभियान की शुरुआत से सभी नागरिकों की मौत शामिल है, जिस अवधि के दौरान गठबंधन ने कुल 29,920 हमलों का आयोजन किया था।

रासायनिक हमले में इस्तेमाल के लिए व्हाइट हेलमेट 44 बच्चों को अपहरण किया : सीरिया विदेश मंत्री

Image
मास्को :   सीरिया के विदेश मंत्री और उप प्रधान मंत्री वालिद मुअल्लिम ने मास्को के दौरे के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की है। यह यात्रा सीरियाई-रूसी अंतर सरकारी कमीशन के ढांचे के भीतर आयोजित की जा रही है। मंत्री ने अपने सीरियाई समकक्ष वालिद मुअल्लिम के साथ बातचीत के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “रूस इडलिब के आसपास स्थिति कार्यों में अपना योगदान बढ़ाने के लिए तैयार है ।” रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सिरियन और रूसी सेनाओं पर हमला करने के लिए अल-नुसर आतंकवादियों द्वारा इडलिब में डी-एस्केलेशन क्षेत्र का उपयोग “अस्वीकार्य” कहा है।

बस, एक बटन दबाकर आप बुला सकेंगे उड़ान, उबर शुरू करने जा रही हवाई टैक्सी सेवा

Image
नयी दिल्ली :  अभी तक तो आप एक कॉल पर ही उबर की टैक्सी आपके दरवाजे तक पहुंच जाती है, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब आपके बुलावे पर एयर बस तक आपके पास आ जाये. जी हां, आप जो पढ़ रहे हैं, बिल्कुल वैसा ही कुछ आने वाले सालों में भारत में भी होने जा रहा है. इसमें आप महज एक बटन दबाकर उड़ान बुला सकेंगे. एप आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर अपनी अत्याधुनिक हवाई टैक्सी सेवा उबर एलीवेट भारत में भी शुरू करने पर विचार कर रही है.  कंपनी ने जारी बयान में कहा कि अमेरिका के बाहर इस सेवा को शुरू करने के लिए भारत समेत जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस का चयन किया है. अमेरिका में इस सेवा के लिए दो शहरों डलास और लॉस एंजिलिस को चुना गया है. चुने गये पांचों देशों में से किसी एक शहर का चयन किया जायेगा. कंपनी को उम्मीद है कि हवाई टैक्सी की परीक्षण उड़ान 2020 में परिचालित हो जायेगी. उसे इन तीनों शहरों में 2023 तक व्यावसायिक परिचालन शुरू करने की उम्मीद है.

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी बोले-जरूरत पड़ी तो परमाणु समझौता छोड़ने को तैयार

Image
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी ने कहा कि यदि 2015 का परमाणु समझौता देश के हित में नहीं हो तो उसे दरकिनार कर देना होगा। खामेनी की वेबसाइट पर कहा गया कि कैबिनेट के साथ अपनी बैठक में सर्वोच्च नेता ने कहा, ''जेसीपीओए (परमाणु समझौता) उद्देश्य नहीं है, यह केवल एक साधन है। उन्होंने कहा, ''स्वाभाविक है, यदि हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि इससे हमारे राष्ट्रीय हितों को फायदा नहीं हो रहा तो हम इसे दरकिनार कर देंगे। उन्होंने कहा कि समझौते से अमेरिका के हटने के बाद मुद्दे के समाधान के लिए हो रहे यूरोपीय प्रयासों के बावजूद ईरान को यूरोप से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। अमेरिकी प्रतिबंध फिर से लगने के कारण ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की सरकार परेशानियों का सामना कर रही है क्योंकि विदेशी कंपनियां तेजी से देश छोड़ रही हैं और बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की रूहानी की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। रूहानी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उन्हें घेर रहे हैं तथा संसद ने घोषणा की है कि उनके दो और मंत्रियों पर आगामी दिनों में महाभियोग चलाया जा सकता है। संसद इस महीने श्रम एवं अर्थव्यव...

पाक मंत्री का दावा: कश्मीर मुद्दे का हल निकालने का प्रस्ताव तैयार कर रही इमरान सरकार

Image
पाकिस्तान की एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार कश्मीर मुद्दे के हल के लिये एक प्रस्ताव तैयार कर रही है। मंत्री ने इस प्रस्ताव के मसौदे को 'विवाद सुलझाने के लिये आदर्श करार दिया है।' मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने एक टेलीविजन वार्ता कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव का विवरण नहीं दिया।  न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मजारी ने इस हफ्ते के शुरू में एक उर्दू भाषा के समाचार चैनल के एंकर को बताया, 'हम एक हफ्ते के अंतर प्रस्ताव तैयार कर लेंगे और पक्षकारों के बीच इसे वितरित कर देंगे।' उन्होंने कहा कि संघर्ष समाधान के लिये आदर्श यह प्रस्ताव कैबिनेट और प्रधानमंत्री खान के समक्ष भी पेश किया जाएगा।            पाकिस्तान में ताकतवर सेना के करीबी मानी जाने वाली मजारी ने कहा, 'अगर मसौदा मंजूर होता है तो हम इस पर आगे बढ़ेंगे।' पाकिस्तान में नीतिगत फैसलों पर सेना का अच्छा खासा प्रभाव रहता है। मसौदे की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि यह लगभग तैयार है।

ब्रिटेन की अदालत ने दाऊद के साथी जबीर मोती को 25 सितंबर तक हिरासत में भेजा

Image
लंदन:  ब्रिटेन की एक अदालत ने संगठित अपराध और आंतकी नेटवर्क डी कंपनी के 'शीर्ष प्रतिनिधि' करार दिए गए जबीर मोती को 25 सितंबर तक हिरासत में भेज दिया है. 51 वर्षीय मोती दक्षिण पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ की जेल में बंद है और उसे लाइव वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. अमेरिका ने धन शोधन और उगाही के आरोपों में उसको प्रत्यार्पित करने की मांग की है. यह आरोप कथित रूप से आतंकवाद की आर्थिक मदद से जुड़े हैं. यह मामला 2005 में एफबीआई की जांच से संबंधित है. इस महीने के शुरू में स्कॉटलैंड यार्ड की एक्सट्राडिशन यूनिट ने मोती को गिरफ्तार किया था. पिछले हफ्ते हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था. न्यायाधीश मार्क जैबिट ने आज मोती से कहा, 'इस स्तर पर मैं उन्हीं शर्तों पर आपको हिरासत में भेज रहा हूं. चार हफ्ते में अदालत में पेश किया जाए.'

अगले माह पाक विदेश मंत्री से मिल सकती हैं सुषमा स्वराज

Image
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले माह अमेरिका में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मिल सकती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सालाना सत्र से इतर इस मुलाकात की संभावना है। इमरान खान के 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने के बाद यह दोनों देशों के बीच पहली मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक रिपोर्ट में अमेरिका में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के हवाले से कहा गया है कि ऐसी मुलाकात संभावित है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सुषमा और कुरैशी के बीच इस तरह की किसी मुलाकात की घोषणा नहीं की है। महासभा का सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा संयुक्त राष्ट्र महासभा का 73 वां सत्र न्यूयॉर्क में 18 सितंबर से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की अस्थाई सूची के अनुसार सुषमा स्वराज 29 सितंबर को यूएनजीए के वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगी।  पाक अपने एजेंडे को सार्वजनिक नहीं कर रहा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान यूएनजीए सत्र के लिए अपने एजेंडे को ...

भारत-पाक राजनीतिक वार्ता अभी मुश्किल, NSA स्तर पर ही वार्ता के आसार

Image
पाकिस्तान के साथ राजनीतिक वार्ता के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। पड़ोसी देश में बदले राजनीतिक घटनाक्रम और बातचीत को लेकर जताई गई उनकी इच्छा के बावजूद कूटनीतिक जानकार लोकसभा चुनाव के पहले भारत-पाक बातचीत की संभावना नहीं देखते। जानकारों का कहना है कि यह संभव है कि सीमा पर शांति और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए परदे के पीछे कूटनीति जारी रहे। लेकिन समग्र वार्ता को लेकर कोई भी रुख भारत में आम चुनाव के बाद ही तय हो सकता है। संबंध सुधारने की कवायद :  सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान में नई सरकार बनने की वजह से पर्दे के पीछे विभिन्न स्तरों पर संबंध सुधारने की कोशिश नजर आ सकती है। भारत ने खुद इस तरह की इच्छा जाहिर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखा गया पत्र इसी सद्भावना का संकेत है।  पूर्व राजदूत एनएन झा ने कहा कि राजनीतिक स्तर पर कोई भी वार्ता पाकिस्तान के रुख को देखकर और अपने देश के अंदरूनी राजनीतिक घटनाक्रमों पर ही तय होगा। कूटनीतिक जानकार आगाह कर चुके हैं कि भारत को बातचीत को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है।...

फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में 4 की मौत, 11 लोग घायल, एक संदिग्ध मारा गया : रिपोर्ट

Image
मियामी:  फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविले में रविवार को भयंकर गोलीबारी हुई. इस सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध भी मारा गया है. जैक्सनविले शेरिफ का. कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मौके पर कई लोगों की मौत, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है.’’ उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं. उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी.      0 टिप्पणियां ANI ✔ @ANI A source says four people are dead in Florida mass shooting, suspect has died of self-inflicted gunshot wound: The Associated Press # UnitedStates 2:43 AM - Aug 27, 2018 11 See ANI's other Tweets Twitter Ads info and privacy गोलीबारी के संबंध में मियामी हेराल्ड अखबार ने कहा कि गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट में हुई और चार लोग मारे गए हैं, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं.

इराक में ISIS के 10 आतंकवादी ढेर, लड़ाकू विमानों से सेना किया था हमला

Image
नई दिल्ली:  इराक के मोसुल में इराकी सेना द्वारा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए हमले में 10 आतंकवादी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को इराकी संयुक्त अभियान कमान के प्रवक्ता बिग्रेडियर जनरल याहया रसूल ने कहा कि इराकी लड़ाकू विमानों की सहायता से 'प्रोविंशियल रैपिड रिस्पॉन्स एलिट पुलिस फोर्स' ने अल-शौरा इलाके में आईएस आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों को निशाना बनाया.  इस बीच, एक अन्य प्रांतीय पुलिस ने मोसुल में पांच संदिग्ध आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.  

अमेरिकी सिनेटर जॉन मैक्केन का निधन, वियतनाम युद्ध के नायक के तौर पर थी पहचान

Image
नई दिल्ली :  अमेरिकी सीनेटर  जॉन मैक्केन  का मस्तिष्क के कैंसर के कारण आज निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'सीनेटर जॉन सिडनी मैक्केन का निधन हो गया. 25 अगस्त को शाम चार बजकर 28 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली, इस दौरान परिवार के लोग भी उनके पास मौजूद थे''. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, 'हम सभी उनके कर्जदार हैं'. मैक्केन 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा से राष्ट्रपति की उम्मीदवारी में हार गए थे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैक्केन के लिए उनके मन में बहुत आदर है. मैक्केन को युद्ध के हीरो के रूप में जाना जाता है. वियतनाम में वह पांच साल तक कैदी के रूप में रहे थे और वहां उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया था. इस सप्ताह उन्होंने कैंसर का इलाज लेना बंद कर दिया था.  0 टिप्पणियां गौरतलब है कि जॉन मैक्केन ने बतौर सिनेटर तीन दशक सिनेट में बिताए. इस दौरान उन्होंने युद्ध, शांति देश की दशा-दिशा पर बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने वर्ष 1983 से लेकर 1987 तक अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर भी काम किया. जॉन मैक्केन पिछल...

ट्रंप ने विदेश मंत्री पोम्पिओ का उत्तर कोरिया का दौरा किया रद्द

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शीर्ष राजनयिक के उत्तर कोरिया के आगामी दौरे को रद्द करने की घोषणा की और परमाणु संपन्न देश के निरस्त्रीकरण के प्रयासों को लेकर चीन की आलोचना की। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “मैंने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से अभी उत्तर कोरिया नहीं जाने को कहा है क्योंकि मुझे लगता है कि हम कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में पर्याप्त प्रगति नहीं कर रहे हैं।” Donald J. Trump ✔ @realDonaldTrump I have asked Secretary of State Mike Pompeo not to go to North Korea, at this time, because I feel we are not making sufficient progress with respect to the denuclearization of the Korean Peninsula... 11:06 PM - Aug 24, 2018 55K 29.2K people are talking about this Twitter Ads info and privacy ट्रंप ने कहा, “इसके अलावा चीन के साथ हमारी अत्यंत सख्त व्यापार स्थिति के चलते मुझे नहीं लगता कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं जैसा वह पहले कर रहे थे।” एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि ...

ट्रंप ने विदेश मंत्री पोम्पिओ का उत्तर कोरिया का दौरा किया रद्द

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शीर्ष राजनयिक के उत्तर कोरिया के आगामी दौरे को रद्द करने की घोषणा की और परमाणु संपन्न देश के निरस्त्रीकरण के प्रयासों को लेकर चीन की आलोचना की। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “मैंने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से अभी उत्तर कोरिया नहीं जाने को कहा है क्योंकि मुझे लगता है कि हम कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में पर्याप्त प्रगति नहीं कर रहे हैं।” Donald J. Trump ✔ @realDonaldTrump I have asked Secretary of State Mike Pompeo not to go to North Korea, at this time, because I feel we are not making sufficient progress with respect to the denuclearization of the Korean Peninsula... 11:06 PM - Aug 24, 2018 55K 29.2K people are talking about this Twitter Ads info and privacy ट्रंप ने कहा, “इसके अलावा चीन के साथ हमारी अत्यंत सख्त व्यापार स्थिति के चलते मुझे नहीं लगता कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं जैसा वह पहले कर रहे थे।” एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि ...

इमरान खान और अमेरिकी विदेश मंत्री की बातचीत के ब्यौरे पर विवाद, पाकिस्तान या अमेरिका आखिर कौन बोल रहा है झूठ

Image
नई दिल्ली:  पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान    और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बीच हुई फोन पर बातचीत का ब्यौरा जारी होने के बाद से पाकिस्तान में  विवाद शुरू हो गया है और पाकिस्तान सरकार की ओर से अमेरिका से इस पर सुधार करने के लिये कहा गया है. इससे पहले जानकारी आई थी कि माइक पोम्पियो ने इमरान खान से बात की और देश में संचालित हो रहे सभी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की. लेकिन अब पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि दोनों  नेताओं के बीच हुई बातचीत में आतंकवाद पर कोई चर्चा ही नहीं हुई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नाउर्ट की ओर से जारी बयान में आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई की बात का जिक्र किया गया है.  वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा जा रहा है कि माइक पोम्पियो ने इमरान खान को बधाई दी और कई मुद्दों पर चर्चा की लेकिन आतंकवाद का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा,  'प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हुई बातचीत का जो ब्यौ...

स्कॉट मॉरिसन ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री चुने गये, मैलकम टर्नबुल की लेंगे जगह

Image
ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन को नया प्रधानमंत्री चुना गया है जो मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे. टीवी चैनलों एबीसी और स्काई न्यूज ने यह खबर दी है. पद से हटाये गये नेता मैलकम टर्नबुल के करीबी सहयोगी मॉरिसन, पार्टी के भीतर हुए मतदान में 40 के मुकाबले 45 वोटों से जीते.टर्नबुल की एक अन्य सहयोगी विदेश मंत्री जुली बिशप भी इस पद के लिए दौड़ में थीं, लेकिन वह पहले ही चरण के दौड़ में बाहर हो गयीं.

पाकिस्तान में हिंदू बच्चे मुस्लिम टीचर को गुड मॉर्निंग की जगह कहते हैं ‘जय श्री राम’, मंदिर में होती है पढ़ाई

Image
Pakistan, Karachi:  पाकिस्तान के कराची शहर में एक मंदिर में बने स्कूल में हिंदू बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली मुस्लिम अध्यापिका अनम आगा के छात्र ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से अपनी टीचर का स्वागत करते हैं. शहर के बस्ती गुरु क्षेत्र में अनम एक मंदिर के अंदर स्कूल चलातीं हैं. यह स्कूल अस्थाई हिंदू बस्ती में बीचों बीच बना है. इस बस्ती में 80 से 90 हिंदू परिवार रहते हैं. भूमि हथियाने वालों की निगाहें इस स्थान पर लगी रहती हैं. अनम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में रहने वाले इन लोगों के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है. स्कूल आने पर अनम बच्चों की ओर मुस्कुराते हुए कहती हैं ‘सलाम’ बदले में बच्चे कहते हैं ‘जय श्री राम’. अनम ने कहा, ‘जब हम मंदिर के अंदर अपने स्कूल के बारे में लोगों को बताते हैं तो वे अचंभित हो जाते हैं. लेकिन हमारे पास स्कूल चलाने के लिए और कोई स्थान नहीं है.’’ अनम स्वीकार करती हैं कि इस बस्ती के आस पास रहने वाले मुसलमान परिवारों को उनका वहां आना और अनुसूचित जाति के हिंदू परिवारों से उनका मेलजोल पसंद नहीं है. वह कहती हैं, ‘‘लेकिन मैं यह करती हूं क्योंकि इन ...

केरल में भारी बारिश और बाढ़ का यह है कारण; नासा ने किया खुलासा, देखें VIDEO

Image
वाशिंगटन:  नासा ने उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो जारी किया है. इससे  केरल में बारिश और बाढ़  की स्थिति की भयावहता का पता चलता है. भारत में आम तौर पर इस समय में  ग्रीष्मकालीन मॉनसून  आता है और क्षेत्र में भारी बारिश होती है. हालांकि सामान्य मॉनसून के दौरान समय-समय पर कम दबाव के क्षेत्र बन सकते हैं. इस कारण  अधिक बारिश  हो सकती है. केरल पिछले सौ साल में सबसे विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है और अब तक 231 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. केंद्र ने इस आपदा को ‘गंभीर’ बताया है. नासा ने एक बयान में कहा है कि हिमालय की भौगोलिक स्थिति और पश्चिमी घाट के कारण दक्षिणी पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो रही है. यह पर्वतश्रेणी हिमालय जितनी बड़ी तो नहीं है लेकिन भारत के पश्चिमी तट के समानांतर चलती है. इसकी कई चोटियां 2,000 मीटर से भी अधिक ऊंची हैं. credit ndtv

सिद्धू शांतिदूत, उन्हें निशाना बनाने वाले अमन को नुकसान पहुंचा रहे हैं : पाक PM इमरान खान

Image
नई दिल्ली:  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता और  पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू  के शामिल होने को लेकर भारत में जारी विवाद पर माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, "मेरे शपथग्रहण समारोह में शिरकत के लिए मैं  (नवजोत सिंह) सिद्धू  को शुक्रिया कहता हूं. वह शांति के दूत थे, और उन्हें पाकिस्तान की जनता की ओर से प्यार और लगाव ही दिया गया. भारत में जो लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. शांति के बिना हमारे लोग तरक्की नहीं कर सकते हैं." आपको बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि पहले भी तनाव के बीच दोनों देशों के नेता मिलते रहे हैं. कमर जावेद बाजवा से उनकी मुलाकात सिर्फ चंद मिनटों की थी. बेवजह इस पर बवाल खड़ा किया जा रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी शांति का संदेश लेकर पाकिस्तान गए थे. उनके लौटने के तुरंत बाद ही जनरल मुशर्रफ ने कारगिल में युद्ध छेड़ दिया था. बाद में उसी परवेज को भारत में निमंत्रण दिया गया. व...

भूख से बिलख रहा था बच्चा, लेडी पुलिस अफसर ने पिलाया अपना दूध, फिर मिली ये खुशखबरी

Image
Argentina में कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा दुनिया में हो रही है. एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें एक पुलिस अफसर बच्चे को ड्यूटी के दौरान दूध पिलाती नजर आई. पीछे की कहानी सुनेंगे तो आप भी इस ऑफिसर के मुरीद हो जाएंगे. असल में उनकी ड्यूटी बच्चों के अस्पताल में लगी थी. जहां एक बच्चा भूख से रो रहा था. उतने में वहां पुलिस अफसर पहुंची और दूध पिलाने लगी. दूध पीते ही वो शांत हो गया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो गई. लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. Mirror की खबर के मुताबिक, पुलिस अफसर का नाम सेलेस्टे जैकलीन अयाला (Celeste Jaqueline Ayala) बताया जा रहा है. ये वाक्या बुधवार को ब्यूनस आयर्स के सोर मारिया लुदोविका अस्पताल में हुआ जो बच्चों का अस्पताल है.  0 टिप्पणियां इस तस्वीर को मार्कोस हेरेदिया ने क्लिक की और फेसबुक पर पोस्ट किया है. जो कुछ ही घंटे में वायरल हो गया था. तस्वीर वायरल होने के बाद इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. ट्विटर पर उनका हैशटैग काफी वायरल हो रहा है. यहां तक की इस वाक्ये के बाद उप राष्ट्रपति क्रिशियन रिटोंडो ने बुलाया और उनको प्रमोट कर दिया गया. उ...

अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, आतंकियों पर करे कड़ी कार्रवाई

Image
वाशिंगटन :  अमेरिका ने पाकिस्तान में अब भी आंतकवादी गुटों को सुरक्षित पनाहगाह मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान से अतिवादी गुटों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. अमेरिका के विदेश विभाग की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की वरिष्ठ पदाधिकारी एलिस वेल्स ने इसी के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान की सराहना की जिसमें उन्होंने देश की सीमा के दोनों ओर शांति के महत्व के बारे बात की थी.  वेल्स ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में स्थायित्व को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है. आतंकवादी गुटों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिलना जारी रहने पर भी हमने अपनी चिंता व्यक्त की है. हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इन संगठनों पर दबाव बनाने के लिए और काम करे’’.

नये पीएम इमरान खान के भाषण के बाद पाकिस्तान में लालू प्रसाद यादव की चर्चा

Image
नई दिल्ली:  पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद  इमरान खान  की ओर से दिये पहले भाषण से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम जोड़ दिया गया है. पाकिस्तान के पीपुल्स पार्टी के नेता सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि इमरान खान का भाषण सुनकर ऐसा लगता है कि भारत के लालू प्रसाद यादव उनके सलाहकार हैं. शाह ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि देश का प्रधानमंत्री बोल रहा है. यह भाषण देश के पीएम के स्तर का बिलकुल नहीं था.  दुनिया न्यूज में छपी खबर के मुताबिक शाह ने कहा, 'इमरान खान के भाषण से ऐसा लगता है कि भारत के लालू यादव उनके सलाहकार हैं.' आपको बता दें कि प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद इमरान खान नेशनल असेंबली में भाषण के दौरान उस समय नाराज हो गये थे जब विपक्ष के कुछ नेता शोरगुल करने लगे और संसद में धरने पर बैठ गये. इस दौरान इमरान खान ने भी तेज आवाज में भाषण दिया. इस पर सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि उनका रवैया गैर-जिम्मेदराना था. पीपीपी के नेता कहा कि अगर यही नया पाकिस्तान है तो ईश्वर हम पर दया करे.  आपको बता दें कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ हाल ही में हुये चुनाव मे...

Hajj 2018: हज यात्रा शुरू, अराफात की पहाड़ी पर दुआओं के लिए उठे हाथ

Image
रियाद:  Hajj pilgrimage in Saudi Arabia:  सऊदी अरब में मक्का (Mecca) के पास मीना में रविवार को तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई. इसमें 19 लाख 66 हजार 461 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल अथारिटी फॉर स्टेटिक्स ने सऊदी प्रेस एजेंसी से कहा कि कुल हजयात्रियों की संख्या अराफात के दिन शाम को घोषित की जाएगी. अराफात, हज की सबसे महत्वपूर्ण रस्म है. हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रस्म संबंधी जगहों के बीच लोगों के परिवहन के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों का सभी स्थलों पर आवंटन किया है. इन 155 केंद्रों की क्षमता 5 हजार बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों की है. अराफात पहाड़ी पर इकट्ठा हुए जायरीन सालाना हज के आखिरी चरण के लिए मुस्लिम जायरीन सऊदी अरब के माउंट अराफात की पहाड़ी में एकत्र हुए. सोमवार तड़के ही करीब 20 लाख जायरीन यहां दुआ मांगने के लिए एकत्र हुए. माना जाता है कि माउंट अराफात पर इस दिन दुआ मांगने से जी...

क़तर ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 मिलियन डॉलर देने का एलान किया

Image
दोहा। कतर के अमीर एच एच शेख मोहम्मद बिन हमद थानी ने कहा है कि केरल को बाढ़ राहत के लिए कतर ने 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) आवंटित किये हैं। आवंटित राशि प्राकृतिक आपदा के कारण अपने घरों को खोने वालों के आश्रय में भी सहायता करेगी। एक ट्वीट में कहा है कि केरल के लोग संयुक्त अरब अमीरात की सफलता में हमेशा से साथ रहे हैं। हमारी यह विशेष ज़िम्मेदारी है कि बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाएं। केरल की यह बाढ़ काफ़ी भयावह है। सैकडों लोग मारे गए हैं और हज़ारों बेघर हुए हैं। बकरीद के पहले भारत में हम अपने भाइयों को मदद करना नहीं भूलेंगे। عبدالله بن ناصر بن خليفة آل ثاني ✔ @ANK_AlThani وجه سيدي حضرة صاحب السمو @ TamimBinHamad بتخصيص مبلغ ٥ مليون دولار أمريكي لمتضرري الفيضانات في # كيرلا بالهند. نتوجه بخالص التعازي وصادق المواساة لأسر الضحايا والشعب الهندي الصديق الذي ساهم كثير من أبناءه في بناء نهضة دولة قطر متمنين للمصابين الشفاء العاجل. 2:38 AM - Aug 19, 2018 1,747 1,026 people are talking about this Twitter Ads info and privacy अमीर ...