Posts

Showing posts from July, 2018

युद्ध के दौरान सीरिया में 7000 से ज्यादा बच्चे मारे गए : संयुक्त राष्ट्र

Image
न्यूयॉर्क:  संयुक्त राष्ट्र की एक रपट के मुताबिक सीरिया में सात-वर्षो के युद्ध के दौरान सात हजार से ज्यादा बच्चे मारे गए, जबकि अपुष्ट रपटों के मुताबिक मारे गए बच्चों की संख्या '20 हजार' से ज्यादा है. बच्चे और सशस्त्र संघर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि वर्जीनिया गांबा ने सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा, "मैं इस संघर्ष के दौरान जन्म लिए और बड़े हुए बच्चों की कहानी सुन काफी दुखी हूं, बच्चे जिन्होंने सीरिया में कभी शांति नहीं देखी". सीएनएन की रपट के अनुसार, यह वर्ष खासकर सीरियाई बच्चों के लिए काफी दुखद रहा, क्योंकि उनके खिलाफ हिसा में बढ़ोतरी हुई. संयुक्त राष्ट्र की इस निगरानी संस्था ने ऐसे 1,200 मामलों की पुष्टि की है, जिनमें 600 से ज्यादा बच्चों के मारे जाने या घायल होने के बारे में बताया गया.  उन्होंने कहा, "कई बच्चों के साथ उनके घरों, समुदायों, स्कूलों, हिरासत केंद्रों और शरणार्थी शिविरों में सभी तरह के उत्पीड़न किए गए. हमें अवश्य ही यह सोचना चाहिए कि ये बच्चे गंभीर मनोवैज्ञानिक संकट से जूझ रहे हैं. ये लोग 'शांति' शब्द का मतल...

फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, तीन की मौत, 7 घायल

Image
न्यू आर्लियंस, अमेरिका (एपी)।  अमेरिका में न्यू आर्लियंस के क्लेबोर्न एवेन्यू में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के संबंध में सही जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। यह जानकारी सिटी पुलिस के प्रवक्ता एरोन लूनी ने दी। पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। ये घटना रविवार की है। न्यू आर्लियंस के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने बताया कि इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। तीन और लोगों की जानें गई हैं। यह बंद होना चाहिए। यह कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।  पुलिस ने बताया पुलिस के अनुसार दो अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति कारोबारी प्रतिष्ठान के बाहर खड़े लोगों के पास पहुंचे और उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसमें 10 लोग घायल हो गए। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस अधीक्षक माइकल हेरिसन ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि एक संदिग्ध के पास राइफल थी, जबकि अन्य के पास पिस्तौल थी। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि वे हर एक व्यक्ति पर नजर रखे हुए थ...

कैलिफोर्निया में आग से तबाही, आपात स्थिति की घोषणा

Image
वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कैलिफोर्निया में आपात स्थिति की घोषणा की और संघीय सरकार को जंगल में लगी आग से हुए नुकसान के मद्देनजर अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। 23 जुलाई से लगी आग ने इस क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई है और मजबूरन 38,000 लोगों को अपने घरों को खाली कराना पड़ा है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस आदेश के जरिए ट्रंप ने आपदा राहत प्रयासों के समन्वय के लिए डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) और संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (फेमा) को अधिकृत किया है।

बाड़मेर महिला मौत : पाकिस्तान से पार्थिव शरीर नहीं पहुंच पाया भारत

Image
पाकिस्तान में मृत 65 वर्षीय महिला के शव को आज भारत नहीं लाया जा सका. एक अधिकारी ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को यहां भेजे जाने के लिए पाकिस्तान के खोखरापार रेलवे स्टेशन पर थार एक्सप्रेस को कुछ देर रोका भी गया लेकिन उनका शव नहीं पहुंचाया जा सका. गौरतलब है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले की निवासी रेशमा 30 जून को अपने बेटे स्याब खान के साथ पाकिस्तान गयी थी. उनका 25 जुलाई को निधन हो गया था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुजुर्ग महिला के परिवार को मदद का आश्वासन दिया है. अधिकारी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन थार एक्सप्रेस को खोखरापर स्टेशन पर एक घंटे तक रोका भी गया लेकिन शव को रेलवे स्टेशन नहीं ले जाया जा सका इसलिए ट्रेन बिना पार्थिव शरीर के लिए ही भारत रवाना हो गई

पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के चुनाव लडऩे से अमेरिका चिंतित

Image
न्यूयॉर्क, एजेंसी।  अमेरिका ने पाकिस्तान के आम चुनाव में आतंकी संगठनों के भाग लेने पर चिंता जताई है। हालांकि, इन संगठनों के उम्मीदवारों को खारिज करने के लिए मतदाताओं की प्रशंसा भी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोएर्ट ने कहा कि चुनाव में आतंकी संगठनों के भाग लेने पर हमें गहरी आपत्ति रही है। हालांकि, हम पाकिस्तानी मतदाताओं की इस बात के लिए सराहना करते हैं कि उन्होंने आतंकी संगठनों के उम्मीदवारों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। नोएर्ट ने कहा कि मतदान से पहले चुनाव प्रक्रिया में भी खामी थी। हमने पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग को इस बारे में अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया था। इनमें कई जगहों पर उम्मीदवारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षकों के इस आकलन से सहमत हैं कि निष्पक्ष चुनाव के लिए कानून में सकारात्मक बदलाव तो किए गए, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी के चलते इसका खास असर नहीं रहा। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार का समान अवसर भी नहीं दिया गया। हालांकि, उन्होंने मतदान में खुलकर भाग लेने ...

शिनजियांग में एक साल में 2.28 लाख मुस्लिम गिरफ्तार

Image
बीजिंग,   चीन ने शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों की धरपकड़ तेज कर दी है। उइगर मुस्लिम बहुल प्रांत में प्रशासन ने पिछले साल 2,28,000 लोगों को आपराधिक आरोपों के तहत गिरफ्तार किया। चाइना ह्यूमन राइट डिफेंडर की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा जांच के नाम पर हुई गिरफ्तारी में 730 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मानवाधिकार संगठन ने बुधवार को बताया कि पूरे चीन में पिछले साल जितने लोगों को गिरफ्तार किया गया, यह उनका 21 फीसद है। हालांकि, यहां की जनसंख्या चीन की कुल आबादी का महज डेढ़ फीसद है। ह्यूमन राइट डिफेंडर का कहना है कि हालांकि, सरकार जातीय समूहों के हिसाब से आंकड़े उपलब्ध नहीं कराती है। लेकिन, इतना तो साफ है कि उइगर मुसलमानों को आपराधिक मामलों में ज्यादा सजा मिलती है। शिनजियांग में धार्मिक आयोजनों के खिलाफ कठोर कानून बनाने के बाद से गिरफ्तारियों में यह नाटकीय बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग में आपराधिक मामले दर्ज करने का अनुपात भी पिछले साल बढ़ा है। 2016 की तुलना में इसमें 422 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कठोर है चीन की न्याय व्यवस्था चीन की न्याय व्यवस्था में सजा दर 9...

इमरान खान 14 अगस्त से पहले पाकिस्तान पीएम पद की शपथ लेंगे

Image
इस्लामाबाद, प्रेट्र।  नेशनल असेंबली के चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) ने कहा है कि उसके नेता इमरान खान 14 अगस्त से पहले प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। उस दिन पाकिस्तान अपना स्वाधीनता दिवस मनाता है छोटी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों का समर्थन जुटाने की कवायद पीटीआइ के नेता नईनुल हक ने कहा कि हमने अपना होमवर्क कर लिया है। 14 अगस्त से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसके लिए पार्टी छोटी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद पीटीआइ स्पष्ट बहुमत से पीछे रह गई। इस बीच, पाकिस्तान में राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। सियासी बिसात पर सभी पार्टियां अपने हिसाब से गोटी चल रही हैं। इसके लिए एक तरफ खुले में बैठकें चल रही हैं, तो दूसरी तरफ गोपनीय वार्ताओं का दौर भी जारी है। सरकार को एकजुट होकर चुनौती पेश करेंगी पीपीपी और पीएमएल-एन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Image
इस्लामाबाद:  जेल में बंद पाकिस्तान के  पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  की सेहत बिगड़ने के बाद रविवार को अस्थायी (केयरटेकर) सरकार के आदेश पर उन्हें देश के शीर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शरीफ ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रविवार की शाम को भर्ती कराया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है. तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) रावलपिंडी की अडियाला जेल में क्रमश: 10 और सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं. लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत से जुड़े मामले में एक जवाबदेही अदालत ने छह जुलाई को उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था.शरीफ को अस्पताल भेजने का फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अडियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है. डॉक्टरों की एक टीम ने सिफारिश की थी कि शरीफ को उचित चिकित्सा एवं देखभाल की जरुरत है क्योंकि उनके दोनों बाहों में तेज दर्द था जो संभवत: पर्याप्त रक्तसंचार की कमी की वजह से था.

मुशर्रफ के खिलाफ फिर से शुरू होगा देशद्रोह का मुकदमा

Image
इस्लामाबाद :  पाकिस्तान में एक विशेष अदालत पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ सोमवार से फिर देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई करेगी. मीडिया में आयी एक खबर में कहा गया है कि यह इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लिए भी बड़ी परीक्षा होगी जिसे जल्द ही सरकार बनाने की उम्मीद है. लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) प्रमुख न्यायमूर्ति यावर अली तीन न्यायाधीशोंवाले विशेष अधिकरण की अध्यक्षता कर रहे हैं. वह 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच तीन दिनों के लिए इस्लामाबाद का दौरा करेंगे. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि उनके इस दौरे का उद्देश्य पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले की सुनवाई करना है. यह मामला 2013 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सत्ता में आने के फौरन बाद दर्ज किया गया था. उन पर तीन नवंबर 2007 को आपातकाल लगाने में उनकी कथित भूमिका के लिए मामला दर्ज किया गया था. अभियोजन पक्ष को हालांकि अब भी मामले के मुकर्रर होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इस मामले को इस महीने के शुरू में भी सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन एलएचसी के सर्वोच्च न्यायाधीश के विदेश दौरे की वजह से इसे रद्द किया...

पाकिस्‍तान चुनाव: इमरान खान की जीत के बाद नवाज शरीफ ने दिया ये 'बड़ा बयान'

Image
:  जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आम चुनाव के परिणाम को ‘चोरी का जनादेश’ करार देते हुए चेताया कि ‘दागदार और संदिग्ध’ परिणाम का देश की राजनीति को दूषित कर देगा. पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा आज अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब तक हुई गिनती के मुताबिक, पीटीआई 251 सीटों में से 110 सीटें जीत चुकी है. बता दें कि नेशनल एसेंबली में कुल 272 सीटें हैं.  इमरान खान  के प्रतिद्वंदी और पनामा मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएन-एल ने 63 सीटें जीती हैं. वहीं, बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के खाते में 39 सीटें गई हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी भी 20 सीटों पर गिनती जारी है. डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अडियाला जेल में मिलने आने वालों से बातचीत के दौरान पीएमएल-एन के पूर्व प्रमुख ने फैसलाबाद, लाहौर और रावलपिंडी के चुनाव परिणामों पर संदेह जताया. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पीएमएल-एन के उम्मीदवारों की स्थिति बहुत अच्छी थी, लेकिन उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया है. लंदन में चार लक्जरी फ्लैट ...

अब अमेरिका ने तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की दी धमकी

Image
नई दिल्ली:  अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को कहा कि यदि गिरफ्तार किए गए अमेरिकी पादरी को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो तुर्की पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. पेंस ने कहा कि तुर्की को अमेरिकी पादरी एंड्रयू ब्रॉनसन को तत्काल रिहा करना चाहिए अन्यथा कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि तुर्की को ब्रॉनसन को तत्काल रिहा करना चाहिए. उन्होंने पादरी की गिरफ्तारी को पूरी तरह से शर्मनाक बताया.  गौरतलब है कि 50 वर्षीय पादरी को दो साल पहले जासूसी के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था. यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 35 साल की सजा हो सकती है. 0 टिप्पणियां

पाकिस्‍तान चुनाव: मशहूर क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को विरोधी कहते हैं 'तालिबान खान', 8 बातें

Image
इमरान खान के बारे में आठ बातें इमरान ख़ान, शौकत खानम और इकरमुल्लाह खान नियाज़ी की संतान हैं, जिनका जन्‍म 25 नवम्बर 1952 को हुआ था. इमरान 1971-1992 तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए खेला और 1982 से 1992 के बीच वह पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कप्‍तान भी रहे. 1987 के क्रिकेट विश्व कप के बाद इमरान ने संन्‍यास ले लिया था लेकिन 1988 में उन्‍हें दोबारा टीम में शामिल किया गया. खान के कप्‍तानी में पाकिस्‍तान ने वर्ल्‍ड कप जीता था.  अप्रैल 1996 में ख़ान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ राजनीतिक पार्टी बनाई और उसके अध्यक्ष बने और जिसके वे संसद के लिए निर्वाचित केवल एकमात्र सदस्य बने. उन्होंने नवंबर 2002 से अक्टूबर 2007 तक नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में मियांवाली का प्रतिनिधित्व किया.  इमरान खान को विपक्षी तालिबान खान कहते हैं, क्‍योंकि वह इस्‍लामिक वेलफेयर स्‍टेट का वादा कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी को अमेरिका से घोषित उन आतंकवादियों का समर्थन है जो अलकायदा से जुड़े रहे हैं. वो तालिबान से सहानुभूति रखते हैं और उनको पख्तून नेता कहते हैं.  इमरान खान ने अमेरिका...

फलस्तीन ने कहा- अमेरिका की शांति योजना में कोई दम नहीं

Image
संयुक्त राष्ट्र :  संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन के राजदूत रियाद मंसौर का कहना है कि ट्रंप प्रशासन की इस्राइल - फलस्तीन शांति योजना में कोई दम नहीं है. मंसौर ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा छह दिसंबर को यरुशलम को इस्राइल की राजधानी मान लिये जाने के बाद अमेरिका ने ‘‘ राजनीतिक प्रक्रिया की निगरानी करने वाले एकमात्र पक्ष होने का अपना अधिकार खो दिया’’. जहां तक अमेरिकी शांति योजना की बात है , मंसौर का कहना है कि फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और अन्य फलस्तीनी नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिया है कि हम ऐसी किसी योजना को स्वीकार नहीं करेंगे जिसमें बातचीत से पहले ही निर्णय हो चुका है. मंसौर ने कहा कि दशकों पुराने इस्राइल - फलस्तीन संघर्ष को समाप्त करने के लिए फलस्तीन समेकित प्रयास चाहता है.  वहीं ‘ एएफपी’ की खबर के मुताबिक , संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने पश्चिम एशियाई देशों पर आरोप लगाया है कि वह फलस्तीनी जनता की मदद के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर रहे हैं. हेली ने इस्राइल - फलस्तीन शांति प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में रखते ह...

अमेरिकी अधिकारी का दावा, चीन ने गुपचुप तरीके से डोकलाम में फिर शुरू की गतिविधियां, भारत की तरफ से विरोध नहीं

Image
वाशिंगटन :  अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चीन ने  डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां  फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है. अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है.  चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है. वहीं, वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं. दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, 'मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है.' वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं. हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था.

ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी : बोल्टन

Image
वाशिंगटन:  अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने तेहरान को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया था. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने एक बयान जारी कर कहा, “ मैं पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति से बातचीत कर रहा हूं और ट्रंप ने मुझसे कहा है कि अगर ईरान कोई भी नकारात्मक काम करता है तो उसे उन कुछ देशों की तरह कीमत चुकाना पड़ सकता है जो पूर्व में परिणाम भुगत चुके हैं.”     बोल्टन ईरान को कड़ी चेतावनी देने संबंधी ट्रंप के ट्वीट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “ अमेरिका को फिर कभी नहीं धमकाएं , अन्यथा आपको ऐसे अंजाम भुगतने पड़ेंगे जिसके उदाहरण इतिहास में विरले ही मिलते हैं.

आखिर क्यों पीएम मोदी रवांडा को दीं 200 गायें, जानें क्या है इसका महत्व

Image
नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के तहत रवांडा पहुंच गये हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला रवांडा दौरा है. पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा में रवांडा को 200 गायें दी हैं. भारत सरकार के इस फैसले की चर्चा हो रही है. दरअसल इस फैसले के पीछे रवांडा सरकार की ओर से चलाई जा रही है एक योजना है जिसका नाम 'गिरिंका' है. इस योजना के तहत सरकार वहां पर कुपोषण दूर करने के लिये 3.50 लाख गांवों को गाय देगी और फिर उसके पैदा हुई एक बछिया को वह अपने पड़ोसी को देगा. इस योजना का मकसद इन गायों के दूध से परिवार अपने बच्चों का कुपोषण दूर करेंगे साथ ही दुग्ध उद्योग को भी बढ़ावा दिया जायेगा.  रवांडा में गाय को माना जाता है समृद्धि का प्रतीक भारत की तरह ही रवांडा में भी गाय को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. रवांडा के प्राचीन इतिहास में गाय को मुद्रा की तरह प्रयोग में लाया जाता था. आपको बता दें कि भारत की तरह रवांडा भी कृषि प्रधान देश है. यहां की 80 फीसदी खेती से जुड़ी है. रवांडा की आबादी 1.12 करोड़ है यहां की संसद में 2 तिहाई महिला सांसद हैं.     ...

पाकिस्‍तान चुनाव: इमरान ख़ान की पार्टी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, भारत पर बनाई ये योजना

Image
नई दिल्ली:  पाकिस्तान में बुधवार को आम चुनाव होने हैं . पाकिस्तानी चैनल डॉन न्यूज़ के सर्वे के मुताबिक, इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ पहली बार पाकिस्तान में सत्ता पा सकती है. सर्वे के मुताबिक, पीएम पद के लिए इमरान ख़ान लोगों की पहली पसंद हैं. खास बात है कि इमरान ख़ान के समर्थकों की बड़ी फौज युवाओं की है, जो बदलाव की ताक में हैं. इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ़ ने सोमवार को रोड टू नया पाकिस्तान नाम से चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें भारत के साथ बेहतर रिश्ते का वादा किया गया है. घोषणापत्र में भारत के साथ शांति सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बनाने की बात कही गई है. साथ ही कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत सुलझाने की भी बात कही गई है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुल 342 सीटों के लिए मतदान होगा. इसमें से 272 सीटों पर सीधे चुनाव होंगे, जबकि 70 सीटें आरक्षित हैं. आइये आपको पाकिस्तान इलेक्शन 2018 से जुड़ी खास बातें बताते हैं. \ 12,570 से अधिक उम्मीदवार मैदान में :  आम चुनाव में पाकिस्तान के कई कट्टर मौलवियों सहित 12,570 से अधिक उम्मीदवार संसद...

मुंबई आतंकवादी हमला मामले में दोषी डेविड हेडली पर अमेरिकी जेल में हमला, हालत गंभीरvv

Image
नई दिल्ली:  साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में दोषी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली पर कैदियों द्वारा हमले की मीडिया रिपोर्ट के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने आज टिप्पणी से इनकार कर दिया. अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि हेडली पर कैदियों ने हमला किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. शिकागो में मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर ने ईमेल से दिये एक संक्षिप्त जवाब में घटना के बारे में बताते हुए कहा , ‘‘हमारे पास उस व्यक्ति (हेडली) के बारे में सूचना नहीं है.’’कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ जुलाई को दो अन्य कैदियों ने हेडली पर हमला किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि घायल हेडली को नॉर्थ इवांस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

शिखर वार्ता के बाद व्लादीमिर पुतिन के प्रस्ताव को डोनल्ड ट्रंप ने किया ख़ारिज

Image
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है जिसमें उन्होंने रूस द्वारा कई अमरीकी नागरिकों की जांच करने की बात कही थी. इससे पहले रूस ने अमरीकी न्याय मंत्रालय के अधिकारियों को रूस के 12 वॉन्टेड व्यक्तियों से पूछताछ करने की मंजूरी दी थी. पुतिन ने यह प्रस्ताव इसी के बदले में रखा था. व्हाइट हाउस ने इससे पहले कहा था कि वो पुतिन के इस प्रस्ताव पर विचार करेगा. हालांकि बाद में ट्रंप ने इसे ख़ारिज कर दिया. यह प्रस्ताव सोमवार को ट्रंप और पुतिन की हेलसिंकी में हुई शिखरवार्ता के एक अहम मुद्दों में से एक था. लेकिन रूस के इस प्रस्ताव से अमरीकी नेताओं में काफ़ी गुस्सा था और इस पर ट्रंप की कड़ी आलोचना हो रही थी. रूसी अधिकारी जिन लोगों से पूछताछ करना चाहते हैं, उनमें से एक का नाम बिल ब्राउडर है.